मेरठ

Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल, सोने ने पकड़ी रफ्तार; ये है सराफा बाजार अपडेट

Gold Silver Price Today: आज सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम अपडेट हुए। आज सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। चांदी के दामों में आई तेजी से सराफा बाजार में हलचल है। चांदी पर आज 620 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी है।

2 min read
Sep 15, 2023
Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल, सोने ने पकड़ी रफ्तार; ये है सराफा बाजार अपडेट

Gold Silver Price Today: यूपी सराफा बाजार में आज सोना-चांदी के दामों में तेजी आई है। मेरठ सराफा बाजार सहित यूपी के प्रमुख शहरों में सोना और चांदी के दाम आज बढ़े हैं। मेरठ सराफा बाजार में चांदी के दाम में आज 620 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। आज मेरठ में चांदी का भाव 620 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़कर 71,360.00 रुपए पर पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने का भाव आज मेरठ सराफा बाजार में 130 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 58,850 रुपए पर पहुंच गया है।

वाराणसी में चांदी के दाम में 710 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। वाराणसी में आज चांदी की कीमत 71,450.00 प्रति किलोग्राम है। जबकि 24 कैरेट सोने के भाव 58,870 रुपए प्रति दस ग्राम है। वाराणसी में आज सोने के दाम में 150.00 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 58,890 3पए प्रति दस ग्राम है।

लखनऊ में सोने की कीमत में 170 रुपए की तेजी आई है। वहीं चांदी का भाव आज 71,470.00 रुपए प्रति किलोग्राम है।लखनऊ सराफा बाजार में चांदी आज 730.00 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। इसी प्रकार यूपी के प्रमुख नगरों कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में भी सोना-चांदी की कीमत में तेजी आई है।


इससे पहले कम गुरुवार को सोना चांदी के दामों में कमी आई थी। सोने की कीमत में 20 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई थी। जिसके बाद मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 58,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। पिछले तीन दिन से सोने की कीमत में कमी आ रही थी। तीन दिन में सोने की कीमत करीब 350 रुपए प्रति दस ग्राम तक कम हो गई थी। इसी तरह चांदी का भाव करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक कम हो गया था।

Published on:
15 Sept 2023 10:38 am
Also Read
View All