18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Crime: पगड़ी से मुंह दबाया, नस काटी और रेत दिया गला; लव अफेयर में रोड़ा बनने पर मां के प्रेमी ने किया मासूम का कत्ल

Child Murder in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 7 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई। मेरठ की इस खौफनाक वारदात में बड़ा अपडेट सामने आया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Vinay Shakya

Jun 18, 2026

Angadveer Murder Case

प्रेम प्रसंग में 7 साल के अंगदवीर की हत्या (फोटो- पत्रिका)

Angadveer Murder case: मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम अंगदवीर की निर्मम हत्या (Angadveer Murder) कर दी गई। अब इस हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस पूछताछ में अंगदवीर (Angadveer Murder) के हत्यारे अर्पित पराशर ने कई राज उजागर किए हैं। फिलहाल, हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने बताया कि मासूम बच्चे की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी।

आरोपी ने बताई हत्याकांड की पूरी कहानी

मासूम बच्चे की हत्या करने वाले अर्पित पाराशर ने पुलिस के सामने अपना जूर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने हत्याकांड की पूरी कहानी बताई है। अर्पित ने पुलिस को बताया कि उसने अंगदवीर को घड़ी दिलाने का वादा करके अपनी कार में बिठाया था। इसके बाद वह बच्चे को करीब 24 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर ले गया। वहां हस्तिनापुर के भद्रकाली मंदिर के पास वन क्षेत्र में उसने अंगदवीर की हत्या कर दी।

पगड़ी से मुंह दबाया, फिर हाथ की नस काटी

अर्पित पराशर ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि उसने अंगदवीर की चीख दबाने के लिए पगड़ी से उसका मुंह बंद किया था। इसके बाद उसने चाकू से अंगदवीर के हाथ की नस काट दी, फिर बेरहमी से उसका गला घोट दिया। बच्चे की हत्या के बाद आरोपी ने शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हत्यारे ने उगले कई राज

अंगदवीर हत्याकांड का (Angadveer Murder) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मीरापुर गांव निवासी हत्यारोपी अर्पित पराशर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अर्पित पराशर HDFC बैंक में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्चे की मां गुरप्रीत से उसका अफेयर चल रहा था। वह गुरप्रीत से शादी करना चाहता था, लेकिन बच्चा इस रिश्ते में बाधा बन रहा था।

आरोपी ने बताया कि रविवार को अंगदवीर ने उसे अपनी मां गुरप्रीत कौर के साथ घर में देख लिया था। अर्पित को डर था कि मासूम यह बात अपनी दादी या पिता को बता देगा। इस राज को छुपाने के लिए उसने अंगदवीर को रास्ते से हटाने का फैसला किया। इसके बाद आरोपी ने प्लांनिंग के तहत बच्चे की हत्या कर दी।

दुबई में नौकरी करते हैं बच्चे के पिता

अंगदवीर के पिता गुरसेवक दुबई में नौकरी करते हैं। उनका एक घर पंजाब के पटियाला में और दूसरा बिजनौर के नजीमाबाद में है। उनकी पत्नी गुरप्रीत गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। डेढ़ साल पहले गुरप्रीत ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद से वह बिजनौर के नजीमाबाद में अपने मायके वाले घर रहती है। गुरप्रीत का अपने घर के पास रहने वाले अर्पित से अफेयर चल रहा था। गुरप्रीत के पति की गैरमौजूदगी में अर्पित अक्सर घर आता-जाता था।