मेरठ

…जब माल बैलगाड़ी पर लादकर भेज दिया ‘मोदी नगर’, साथ ही दे दिया अल्टीमेटम, जानिए यह पूरा मामला

व्यापारियों के इस अनूठे काम की चर्चा रही, लोग भी जुट गए इसे देखने
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 2:21 PM IST
meerut
...जब माल बैलगाड़ी पर लादकर भेज दिया 'मोदी नगर', साथ ही दे दिया अल्टीमेटम, जानिए यह पूरा मामला

मेरठ। एक तरफ भाजपा सरकार अपने चार साल की उपलब्धियों को गिना रही है। दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल के मूल्य वृद्धि से व्यापारी और आमजन परेशान है। हालात यह है कि पिछले 15 दिनों में हुई कई बार मूल्य वृद्धि के चलते लोगों ने अपने वाहनों को खड़ा कर दिया है। ट्रासपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया है तो व्यापारियों को परेशानी होनी लाजिमी है। परेशान व्यापारियों ने भी माल को गंतव्य तक भेजने का अनोखा तरीका तलाश लिया है। व्यापारी अब बैलगाड़ी से अपना माल मोदी नगर (शहर का नाम) भेजकर भाजपा सरकार का विरोध जता रहे हैं।

डीजल-पेट्राल दामों में वृद्धि से परेशान

ट्रांसपोर्टरों ने डीजल की प्रतिदिन हो रही वृद्धि से परेशान होकर अध्यक्ष गौरव शर्मा और पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर बैल-बुग्गी की व्यवस्था की है। यहां पर जिन ट्रांसपोर्टरों का माल आ चुका है, उन्हें बैल-बुग्गी पर लादकर व्यापारियों के यहाँ पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। पेट्रो मूल्य वृद्धि होने से ट्रांसपोर्टरों और इससे जुड़े अन्य व्यापारियों का आक्रोश चरम सीमा पर है। ट्रांसपोर्टरों ने भाजपा सरकार को अल्टीमेटम दिया, अगर एक हफ्ते के अंदर डीजल के दामो में कमी नहीं की और डीजल बिक्री को जीएसटी के दायरे में न लाए तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन हड़ताल करेगी।

जिलाधिकारी को सौंपेंगे चाबियां

ट्रासपोर्टरों की मांग है कि डीजल के दाम प्रतिदिन न बढ़ाकर कम से कम तीन महीने में एक बार बढ़ाए जाए। अगर हमारी मांगे न मानी गयी तो ट्रांसपोर्टर अपने ट्रकों व कार्यालय की चाबी जिलाधिकारी को सौप देंगे और आंदोलन करने पर विवश होंगे। मूल्य वृद्धि के विरोध में मौके से बैलगाड़ी में माल को लादकर 'मोदी नगर' के लिए भेजा गया। इसके अलावा जिन ट्रांसपोर्टरों का माल शहर व्यापारियों के पास पहुंचाने के लिए आया था उन्होंने भी माल को बैलगाड़ी के माध्यम से पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान दीपक गाँधी, राजू रहलन, देवीचरण सेन, सरदार खेता सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राकेश विज, नवीन शर्मा, त्रिलोक चंद, राकेश विज , जीतेन्द्र चैधरी, राजू शर्मा आदि ट्रासपोर्टर और व्यापारी मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला