मेरठ

Hariyali Amavasya 2021 : आज अमावस्या पर बन रहा रवि पुष्य योग, राशि अनुसार पौधे लगाने से चमकेगी किस्मत

Hariyali Amavasya 2021 : सावन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर रवि पुष्य योग में किया गया हर कार्य देगा अक्षय फल।

2 min read
Aug 08, 2021
hariyali-amavasya.jpg

मेरठ. Hariyali Amavasya 2021 : सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ रविवार को हो रहा है। यह आज शाम 7:21 बजे समाप्त होगी। बता दें कि सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। सावन अमावस्या के दिन पितृ पूजा, पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करना उत्तम माना जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, अमावस्या पूजन के बाद पौधरोपण किया जाता है। इस दिन पीपल, बरगद, केला, तुलसी, नींबू आदि का पौधा लगाना श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय और शुभकारी माना गया है।

ज्योतिषाचार्य पंडित भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर शुभ योगों का संयोग बन रहा है। खासकर रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। रवि पुष्य योग में किया गया हर कार्य अक्षय फलदाई होता है और अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार पौधे लगाने चाहिए।

राशि अनुसार पौधा लगाने से होगा लाभ

- मेष मेष राशि वाले को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी और खैर का पौधा लगाना चाहिए।

- वृषभ राशि वालों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गूलर, चमेली, नीबू और पलाश के पौधे लगाने चाहिए।

- मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल और गुलाब के पौधे लगाने चाहिए।

- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वालों को पलाश, सफेद गुलाव, चांदनी, मोगरा और गेंदा के पौधे लगाने चाहिए।

- सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, अपामार्ग, लाल गुलाब, लाल गेंदा और लाल चन्दन का पौधा लगाना चाहिए।

- कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल और गुलाब के पौधे लगाने चाहिए।

- तुला इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गूलर (ऊमर), चमेली, नीबू और पलाश के पौधे लगाने चाहिए।

- वृश्चिक राशि वाले को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी और खैर का पौधा लगाना चाहिए।

- धनु राशि वालों का गुरु स्वामी होता है, पीपल, बरगद, पपीता और पीले चन्दन का पौधा लगाना चाहिए।

- मकर राशि वालों के स्वामी शनि देव है। इसलिए शमी, तुलसी, आंवरी, सतावर और अमरूद के पौधे लगाने चाहिए।

- कुंभ राशि वालों के स्वामी शनि देव हैं, शमी, तुलसी, आंवरी, सतावर और अमरूद के पौधे लगाना चाहिए।

- मीन राशि वालों का गुरु स्वामी होता है। पीपल, बरगद, पपीता और पीले चंदन का पेड़ लगाना चाहिए।

Published on:
08 Aug 2021 09:35 am