29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस रक्षाबंधन नहीं रहेगी अशुभ भद्रा की छाया, राखी बांधने का यह रहेगा शुभ मुहूर्त

Rakshabandhan Date Shubh Muhurt Vidhi- भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन (Rakshabandhan) त्योहार इस बार रविवार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस वर्ष का रक्षाबंधन बेहद खास होगा क्योंकि इस बार का यह त्योहार अशुभ भद्रा के साये में नहीं मनाया जाएगा। राखी के त्योहार पर हर साल भद्रा रहता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 8 Aug 2021, 9:20 AM IST

Rakshabandhan Date Shubh Muhurt Vidhi

Rakshabandhan Date Shubh Muhurt Vidhi

लखनऊ.Rakshabandhan Date Shubh Muhurt Vidhi. भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन (Rakshabandhan) त्योहार इस बार रविवार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस वर्ष का रक्षाबंधन बेहद खास होगा क्योंकि इस बार का यह त्योहार अशुभ भद्रा के साये में नहीं मनाया जाएगा। राखी के त्योहार पर हर साल भद्रा रहता है। मगर इस बार भद्रा नहीं रहने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। शनिवार शाम 6:10 बजे से पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ हो जाएगा, जो 22 अगस्त को शाम 5:01 बजे तक रहेगी। इस वर्ष रक्षाबंधन पर शोभन योग बन रहा है और इस वर्ष राखी बांधने के लिए 12 घंटे का मुहूर्त है।

पूरे दिन बहनें बांध सकेंगे राखी

इस तिथि पर भद्रा काल और राहुकाल का विशेष ध्यान रखा जाता है। भद्रा काल और राहुकाल में राखी नहीं बांधी जाती, क्योंकि इन काल में शुभ कार्य वर्जित है। इस साल भद्रा का साया राखी पर नहीं है। भद्रा काल 23 अगस्त, 2021 सुबह 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक होगा। 22 अगस्त दिन रविवार को पूरे दिन बहनें भाइयों की कलाई में राखी बांध सकेंगी।

सवा चार घंटे तक शोभन योग

इस बार राखी के पर्व पर अशुभ माना जाने वाला भद्रा का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसलिए सुबह से श्रेष्ठ मुहूर्त है। खासकर सवा चार घंटे तक विद्यमान रहने वाले शोभन योग के संयोग में राखी बांधना श्रेष्ठ होगा। शोभन योग सुबह 6.15 से 10.35 बजे तक पड़ रहा है। इसके पश्चात शाम 7.45 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

रक्षाबंधन की तिथि, मुहूर्त और काल

ये भी पढ़ें: 22 को पूरे दिन बहनें बांध सकती हैं राखी, भद्रा रहित, इस साल शोभन और राजयोग के मुहूर्त

ये भी पढ़ें: शुरू हो गया उत्सवों का महीना अगस्त, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, कजरी तीज सहित इस माह पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार