मेरठ

Hariyali Teej 2022: 70 साल बार वारियान योग और मघा नक्षत्र में मनाई जाएगी हरियाली तीज

Hariyali Teej 2022 इस बार हरियाली तीज रविवार 31 जुलाई को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार हरियाली तीज काफी शुभ संयोग में पड़ रही है। हरियाली तीज पर वारियान योग और मघा नक्षत्र एक साथ पड़ रहे हैं। ऐसा 70 साल बार हो रहा है। जबकि वारियान योग में मघा नक्षत्र एक साथ आ रहे हैं। इसको हरियाली तीज पर बहुत ही शुभ माना जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2022, 11:10 AM IST
Hariyali Teej 2022: 70 साल बार वारियान योग और मघा नक्षत्र में मनाई जाएगी हरियाली तीज पर्व
Hariyali Teej 2022: 70 साल बार वारियान योग और मघा नक्षत्र में मनाई जाएगी हरियाली तीज पर्व

हरियाली तीज 2022 मेरठ में चारों ओर हरियाली तीज की धूम है। घरों में तीज की तैयारी चल रही है। महिलाएं हाथों में मेंहदी लगवाने के साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी सजनें संवरने के लिए पहुंच रही हैं। हरियाली तीज का पर्व रविवार को होने के कारण रवि योग भी बन रहा है। वहीं वारियान योग में मघा नक्षत्र बनने से हरियाली तीज और अधिक शुभ मानी जा रही है। 31 जुलाई को दोपहर दो बजकर 48 मिनट से तृतीया की शुरुआत होगी। जो एक अगस्त को सुबह चार बजकर 20 मिनट तक रहेगी। इस बार हरियाली तीज रविवार को होने के कारण रवि योग बन रहा है। रवि योग को कार्यों को पूरा करने के लिए शुभ माना जाता है। रवि योग में सूरज को जल देने से जीवन में शुभता की वृद्धि होती है।


पर्व को लेकर बाजार इस समय पूरी तरह से गुलजार हैं। बाजारों में चूड़ी, ब्यूटी पार्लर व अन्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं हरियाली तीज की तैयारियों में जुटी हुई हैं। तीज का त्यौहार सावन माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। हरियाली तीज के बाद से ही त्यौहारों की शुरुआत हो जाती है। तीज के बाद नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और उसके बाद नवरात्र पर्व होते हैं।

पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते हरियाली तीज पर्व भी बंदिशों के कारण नहीं मनाया जा सका था। जिसके चलते सुहागन महिलाओं को घरों के भीतर ही रहकर हरियाली तीज बनाने की अनुमति थी। लेकिन अब जबकि कोरोना संक्रमण के चलते सभी बंदिशों को समाप्त कर दिया गया जो पर्व मनाने पर लगी पाबंदिया भी खत्म हो गई है। जिसके चलते त्यौहार और पर्व भी लोग अब उत्साह के साथ मना रहे हैं।

Updated on:
30 Jul 2022, 11:10 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला