मेरठ

इस क्षेत्र की महिलाएं निकली पुरुषों से आगे, बढ़-चढ़कर किया इतना मतदान

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर 65.21 फीसदी मतदान हुआ मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं रही आगे किठौर की महिलाआें ने सभी विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान किया  
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2019, 4:52 PM IST
meerut
इस क्षेत्र की महिलाएं निकली पुरुषों से आगे, बढ़-चढ़कर किया इतना मतदान

मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 के पहले चरण के अंतर्गत मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर हुए मतदान को लेकर महिलाआें को लेकर खास उत्साह नजर आया। मतदान के लिए महिलाआें ने सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक जबरदस्त उत्साह दिखाया। यही वजह रही कि मेरठ में चार दशकों के बाद मतदान का रिकार्ड टूटा। इस बार मेरठ में 65.21 फीसदी मतदान हुआ है तो इसमें महिलाआें का भी अहम योगदान रहा। मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा में तो मतदान करने में महिलाआें ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया।

हस्तिनापुर की महिलाएं रही आगे

मेरठ जनपद में 66.31 फीसदी पुरुषों ने तो 63.88 फीसदी महिलाआें ने मतदान किया। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं तो सबसे आगे रही आैर पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। हस्तिनापुर विधानसभा में 66.81 फीसदी महिलाआें ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की मतदान प्रतिशतता 65.58 ही रही। इसके अलावा जनपद में सबसे ज्यादा किठौर विधानसभा क्षेत्र की महिलाआें ने मतदान किया। यहां 68.75 फीसदी महिलाआें ने वोटिंग की। इसके बावजूद वे पुरुषों से आगे नहीं निकल पायी, क्योंकि किठौर में 70.86 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया। पुरुषाें व महिलाआें के बीच वोटिंग अंतर 2.11 फीसदी का अंतर रहा। मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर 11 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान सबसे खास बात यह नजर आयी कि महिलाआें ने सुबह से मतदान करना शुरू कर दिया था। मुस्लिम व एससी बहुल इलाकों में सुबह के समय ज्यादा भीड़ दिखी तो हिन्दू बहुल इलाकों में सुबह से शाम तक एक समान मतदाताआें की भीड़ देखने को मिली। इसमें महिलाआें की भागीदारी अच्छी खासी थी।

मेरठ जनपद में एेसा हुआ मतदान

विधानसभाः पुरुष-महिला मतदान

मेरठ शहरः 67.37-60.19%

मेरठ कैंटः 59.88-59.00%

मेरठ दक्षिणः 64.20-60.93%

हस्तिनापुरः 65.58-66.81%

सिवालखासः 69.58-67.04%

किठौरः 70.86-68.75%

सरधनाः 68.76-66.31%

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला