मेरठ

weather Update:दिल्ली-NCR सहित पश्चिम यूपी में बारिश से पारा 4 डिग्री गिरा, जानिए आज मौसम का हाल

Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर और मेरठ में तड़के से हो रही झमाझम बारिश से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2023, 8:45 AM IST
weather Update: तड़के से हो रही बारिश से पारा 4 डिग्री गिरा, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल
तड़के से हो रही बारिश से पारा 4 डिग्री गिरा

Weather Update: मेरठ और दिल्ली एनसीआर में आज मौसम बदला हुआ है। मेरठ में बारिश से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से मौसम सुहाना हो गया है।


चक्रवात बिजरजाॅय के कारण मंगलवार दिन से मौसम में बदलाव है। मौसम में बदलाव के चलते आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। मेरठ सहित पश्चिम यूपी के सभी जिलों में बारिश हुई है। मेरठ मंडल के सभी छह जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।

बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानी डाॅ. एन सुभाष की ताने तो 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने की संभावना है।

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात का असर भले यूपी के जिलों में कम हो गया है। लेकिन इसका व पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला है। इससे इन इलाकों का तापमान बदला है। मंगलवार को गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। इससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की।

आज दिन मे आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मेरठ में बारिश के बाद जगह-जगह जल भराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज हवा की रफ्तार काफी कम है। आज हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन ऐसे ही मौसम बना रहने की संभावना है। मेरठ सहित पश्चिम यूपी 9 जिलों में आज दिन में हल्की बारिश होगी। इसी के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में हालांकि हवा की रफ्तार कम रहेगी। जिससे वातावरण में उमस बनी रहेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला