मेरठ

भाजपा के इस फायरब्रांड नेता के गढ़ में चल रही थी हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी और फिर…

धर्मपरिवर्तन करा रहा था पादरी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पीटा
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 8:46 PM IST
hindu dharm parivartan
भाजपा के इस फायरब्रांड नेता के गढ़ में चल रही थी हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी और फिर...

मेरठ। मेरठ में धर्म परिवर्तन कराने का बड़ा मामला सामने आया है। हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करा रहे पादरी की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर धुनाई कर दी। पादरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला सरधना तहसील का है। दरअसल खतौली के 14 हिंदुओं का धर्मपरिवर्तन कराकर ईसाई बनाने के लिए कागजात तैयार कराने आए एक पादरी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक वकील को भी हिरासत में लिया तो उसके समर्थन में वकीलों ने थाने पर हंगामा कर दिया। एसडीएम खतौली को धर्मपरिवर्तन की जानकारी देते हुए पुलिस ने 151 सीआरपीसी की धारा में पादरी का चालान कर दिया।

बजरंग दल के विभाग संयोजक मिलन सोम ने बताया कि सोमवार को वे किसी काम से अपने साथी अभिषेक के साथ तहसील गए थे। वहां उन्हें पता चला कि कोई पादरी कुछ हिन्दुओं को ईसाई बनाने के लिए कागजात तैयार कर रहा है। इस पर उन्होंने एक वकील के यहां उस पादरी को घेर लिया। मिलन के अनुसार आरोपी मुल्हैड़ा के सेंट थाॅमस चर्च का पादरी दीपेन्द्र प्रकाश है। उसके पास से मुजफ्फरनगर खतौली के 14 लोगों के हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बनने के एफिडेविट मिले हैं। वह इन एफिडेविट को यहां नोटरी कराने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस सूचना पर वहां रोष फैल गया।

mla
Sangeet Som
" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/18/sangeet-som_2103557_835x547-m_2974864-m.jpg">

इसी दौरान बजरंग दल के कुछ और कार्यकर्ता वहां आ गए। उन्होंने पादरी पर हिदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस वकील को भी हिरासत में ले लिया। जिसके पास पादरी नोटरी कराने आया था। इस पर वकील के साथियों ने उसे निर्दोष बताते हुए थाने पर हंगामा किया और अपने साथी को थाने से ले गए। एसओ सरधना ने बताया कि एसडीएम सरधना द्वारा धर्मपरिवर्तन के मामले की सूचना खतौली के एसडीएम को दे दी गई है। दीपेन्द्र प्रकाश का सीआरपीसी की धारा-151 में चालान कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये वही सरधना है जहां से भाजपा के फायरब्रांड हिंदूवादी नेता संगीत सोम विधायक हैं।

Updated on:
18 Jun 2018, 8:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला