मेरठ

इस हिन्दूवादी संगठन ने अब इस दिन को मनाया भारतीय शौर्य दिवस के रूप में, महात्मा गांधी पर कही ये बात, देखें वीडियाे

नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मिष्ठान का भोग लगाया  
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2019, 12:31 PM IST
meerut
इस हिन्दूवादी संगठन ने अब इस दिन को मनाया भारतीय शौर्य दिवस के रूप में, महात्मा गांधी पर कही ये बात, देखें वीडियाे

मेरठ। शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यालय में 30 जनवरी को गांधी वध के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दिवस को हिन्दू महासभा ने भारतीय शौर्य दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत में कार्यालय परिसर स्थित नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर तिलक लगाकर फूल माला अर्पण कर मिष्ठान का भोग लगाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार रहे। उन्होंने बताया कि नाथूराम गोडसे का मेरठ से पुराना नाता रहा है, यहां तक कि नाथूराम गोडसे के छोटे भाई गोपाल गोडसे सन 1989 में मेरठ लोकसभा से हिन्दू महासभा के बैनर तले चुनाव लड़ चुके हैं। नाथूराम गोडसे महान हिन्दूराष्ट्र रक्षक और विचारक के साथ ही बड़े पत्रकार भी रहे। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि नाथूराम गोडसे वीर सपूत सावरकर के अनन्य शिष्य थे। उन्होंने कहा कि गोडसे ने सावरकर के आदेश के अनुसार ही गांधी का वध किया, क्योंकि उनका मानना था कि हमारे देश के लाखों बेगुनाह लोगों का कत्लेआम सिर्फ और सिर्फ गांधी के कारण ही हुआ था। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीर सावरकर के उस बंदीगृह को दुर्लभ स्थान बताते हैं, जहां कभी नाथूराम गोडसे के राजनीतिक गुरू वीर सावरकर ने अंग्रेजों द्वारा दी गई सजा याचना को झेला था। उन्हाेंने कहा कि भाजपा को नाथूराम गोडसे को भी हिन्दू राष्ट्रभक्त मानना चाहिए। क्योंकि उन्होंने गांधी का वध अपनी किसी निजी दुश्मनी के कारण नहीं वरन देश की रक्षा के लिए किया था।

प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने भारत सरकार से वीर सावरकर को जल्द ही भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिन्दू महा सभा पिछले बहुत से साल से लगातार आज के दिन को शौर्य दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाती आ रही है। बताते चलें कि आज ही दिन 1948 को 30 जनवरी को सांय 5.17 मिनट पर नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी थी।

Updated on:
31 Jan 2019, 12:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई