मेरठ

क्रिसमस से जनवरी के आखिर तक बच्चाें की इसलिए इतनी पड़ेंगी छुट्टियां

20 से ज्यादा छुट्टियां पड़ेंगी, बच्चों को नहीं जाना होगा स्कूल
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2018, 11:45 PM IST
meerut
क्रिसमस से जनवरी के आखिर तक बच्चाें की इसलिए इतनी छुट्टियां पड़ेंगी

मेरठ। दिसंबर आैर जनवरी में वेस्ट यूपी आैर एनसीआर क्षेत्र के स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। पहले क्रिसमस के मौके पर उनकी करीब दस दिन की छुट्टियां पड़ेंगी आैर फिर इन दो महीने में सर्दी इतनी पड़ेगी कि बच्चों की छुट्टियां करने को जिला प्रशासन मजबूर हो जाएगा, ताकि इतनी सर्दी में बच्चे स्कूल के लिए घर से नहीं निकलें। वैसे ही मौसम विभाग ने संभावना जता रखी है कि इस बार कोहरा-ठंड रिकार्ड स्तर तक पहुंच सकता है। दिसंबर आैर अगले साल जनवरी में न्यूनतम तापमान पर जरूर नजर रखनी की पड़ेगी। दरअसल, मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करेंगे तो इन दो महीनों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। एेसे में ठंड-कोहरे का क्या आलम रहेगा, अभी से सोचकर बच्चों आैर बड़ों में ठिठुरन पैदा हो रही है। वैसे दिसंबर व जनवरी में बच्चों को लगभग छुट्टियां मिलने की संभावना है, रविवार की छुट्टियां तो अलग हैं ही।

दिसंबर में क्रिसमस-डे पर छुट्टियां

इन दिनों वेस्ट यूपी आैर एनसीआर के विभिन्न बोर्डों के स्कूलोें में छमाही परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के बाद रिजल्ट आने तक 25 दिसंबर को क्रिसमस डे आ जाएगा आैर उसके बाद से दो या तीन जनवरी तक सभी स्कूलों में छुट्टियां पड़ जाएंगी। यानि ये छुट्टियां करीब दस दिन की होंगी। इन्हीं छुट्टियों के दौरान ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 20 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। न्यनूतम तापमान की यह स्थिति 31 दिसंबर तक रहेगी, लेकिन उन दिनों क्रिसमस की छुट्टियां पड़ने के कारण बच्चों को स्कूल को लेकर कोर्इ परेशानी नहीं रहेगी। न्यू र्इयर सेलिब्रेशन इस बार ज्यादा ठंड में मनाना पड़ेगा।

जनवरी 2019 में सर्दी के कारण होंगी छुट्टियां

जनवरी में 14 जनवरी को मकर संक्रांति रविवार की पड़ रही है, जबकि 22 जनवरी मंगलवार को बसंत पंचमी त्योहार पड़ रहा है। दो या तीन जनवरी को वेस्ट यूपी-एनसीआर के बच्चे क्रिसमस छुट्टियां मनाकर स्कूूल पहुंचेंगे तो जबरदस्त ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो छह जनवरी से ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं आैर न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक रहेगी। ठंड इतनी जबरदस्त रहेगी कि छह जनवरी से 31 जनवरी तक आैसतन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में पारा 7 डिग्री से कम भी पहुंचने की संभावना है। एेसे में छह जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2019 तक संभावना है कि कम से कम दस दिन इतनी ठंड पड़ेगी कि शासन-प्रशासन द्वारा स्कूलों की छुट्टियां करना मजबूरी बनेगी। मौसम विभाग की मानें तो एक फरवरी से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा आैर ठंड कम होती जाएगी। वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि इस बार मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा है। इस बार कोहरा आैर सर्दी जल्दी आयी है आैर ठंड भी ज्यादा पड़ने की संभावना है।

जनवरी में इन तारीखों पर रखें नजर

जनवरी 2019 में वेस्ट यूपी-एनसीआर में न्यूनतम तापमान कुछ इस तरह का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है-

न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस- 8 जनवरी, 9, 10, 14, 15, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 24 आैर 27 जनवरी।

न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस- 12 जनवरी, 13, 17, 18, 25, 28, 30 आैर 31 जनवरी 2019।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला