मेरठ

कुंभ मेले में होमगार्ड जवान करेंगे ये काम, इसके लिए कर ली है विभाग ने बड़ी तैयारी, देखें वीडियो

कुंभ मेले में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया  

2 min read
Feb 06, 2019
कुंभ मेले में होमगार्ड जवान करेंगे ये काम, इसके लिए कर ली है विभाग ने बड़ी तैयारी, देखें वीडियो

केपी त्रिपाठी, मेरठ। प्रयागराज में चल रहे अर्धकुंभ में सभी विभाग अपनी-अपनी तरह से श्रद्धालुओं को सुविधानुसार सहायता प्रदान करने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब उप्र होमगार्ड विभाग भी आगे आया है। होमगार्ड मुख्यालय के आईजी शरद त्रिपाठी की पहल पर विभाग ने नई पहल की है। इस नई पहल के तहत अर्ध कुंभ के जाने वाले बुजुर्ग और दिव्यांगों को होमगार्ड के जवान गंगा में डुबकी लगवाएंगे। इस सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए कुंभ मेले में तैनात होमगार्ड पुलिस का एक कंट्रोल नंबर जारी किया गया है।

जिस पर कोई भी संपर्क कर सकता है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए इन दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकेगा। ये नंबर 0532-25666277 और 9415190109 हैं। इसके बाद होमगार्ड के जवान बुजुर्ग या दिव्यांग श्रद्धालुगण को अपनी गाड़ी में लेकर कुंभ मेले में गंगा तक लेकर जाएंगे। इसके बाद स्नान कराने और मंदिरों में दर्शन कराकर उनको उनके गन्तव्य तक वापस छोड़ देंगे।

बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर मिलेगी सुविधा

आईजी शरद त्रिपाठी ने पत्रिका को टेलीफोन पर बताया कि यह सुविधा रेलवे स्टेशन और प्रयागराज के सभी बस अड्डों पर उपलब्ध होगी। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर होमगार्ड के सहायता बूथ भी बनाए गए हैं। इनमें भी बुजुर्ग और दिव्यांग जाकर सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा वे प्रयागराज में कहीं पर भी है तो इन दिये गए नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकेंगे। उनको उनकी बताई गई जगह पर होमगार्ड विभाग की गाड़ी लेने पहुंच जाएगी और कुंभ क्षेत्र तक लेकर जाएगी। वहां पर स्नानादि और पूजा-पाठ करवाकर श्रद्धालुओं को उनकी सुविधानुसार बताई गई जगह पर छोड़ दिया जाएगा।

भोजन की भी है व्यवस्था

आईजी शरद ने बताया कि होमगार्ड विभाग ने कुंभ क्षेत्र में बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की है। इसके लिए मेला क्षेत्र में ही कई भंडारों का आयोजन किया गया है। जहां पर होमगार्ड की सहायता प्राप्त करने वाले बुुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुगणों को भोजन कराया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज शहर के भीतर भी इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड विभाग की ये सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। दिन रात चलने वाली इस सेवा का लाभ कुंभ में आने वाले श्रद्धालुगण उठा सकते हैं।

Published on:
06 Feb 2019 11:48 am
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड