मेरठ

5 साल से कम उम्र के बच्चे का भी बनवाएं Aadhaar Card, स्टेप बाई स्टेप जाने पूरा प्रोसेस

Highlights - नवजात बच्चों/बच्चों को Aadhaar Card के लिए किया जा सकता है नामांकित - पांच साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बायोमेट्रिक्स नहीं करेगा कैप्चर - यूआईडी को बच्चे के माता-पिता के आधार पर किया जाएगा प्रोसेस
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2021, 4:40 PM IST
aadhaar-card-child.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. इस समय बच्चों के स्कूल में रजिस्ट्रेशन हों या फिर अन्य कोई काम बिना Aadhaar Card के सभी काम अधूरे रहते हैं। परेशानी तब आती है जब पांच साल से भी छोटे बच्चे का आधार नंबर मांगा जाता है। बता दें कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बायोमेट्रिक्स कैप्चर नहीं करता। ऐसे में अपने children aadhaar card कैसे बनवाए और उसके नियम क्या है। यह हम आपको बताते हैं। UIDAI में इस योजना के तहत देश में रहने वाले सभी निवासी शामिल हैं। चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो। नवजात बच्चों/बच्चों को आधार के लिए नामांकित किया जा सकता है। आधार कार्ड के लिए बच्चे के नामांकन, बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता में से किसी एक के आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।

UIDAI के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी भी बॉयोमेट्रिक्स को कैप्चर नहीं किया जाता है। उनके यूआईडी को उनके माता-पिता के यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की तस्वीर के आधार पर प्रोसेस किया जाता है। इन बच्चों को 5 और 15 साल की उम्र में दस अंगुलियों, आईरिस और चेहरे की तस्वीरों के बायोमेट्रिक को अपडेट करना होगा।

5 साल से कम उम्र के बच्चे का बनवाना है आधार तो करें ये काम

5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड बनावाने के लिए नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं और माता-पिता में से किसी एक के आधार नंबर का उल्लेख करते हुए फॉर्म भरें। पता और अन्य जनसांख्यिकीय डिटेल माता-पिता के आधार से भरे जाएंगे। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जमा करें। अब बच्चे की तस्वीर ली जाएगी। इसके बाद, आधार कार्यकारी उस नामांकन पर्ची को देगा, जिसमें नामांकन संख्या है। आधार की स्थिति की जांच के लिए नामांकन संख्या का उपयोग किया जा सकता है।

5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए

आधार नामांकन केंद्र पर जाएं और फॉर्म भरें। संबंधित दस्तावेज़ों के साथ फ़ॉर्म को कार्यकारी को भेजें। कार्यकारी बच्चे के बायोमेट्रिक्स (10 फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटोग्राफ) लेगा। प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, एक रीसीप्ट निकलेगी।

Published on: