मेरठ

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर देवरों ने भाभी को बेहोश करके किया ये काम, पति पैसे के लिए भेजता था दोस्तों के पास, देखें वीडियो

एसएसपी से लगार्इ गुहार, पुलिस ने जांच शुरू की  
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2018, 11:13 PM IST
meerut
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर देवरों ने भाभी को बेहोश करके किया ये काम, पुलिस भी सुनकर रह गर्इ दंग, देखें वीडियो

मेरठ। न्याय पाने की आस में एसएसपी कार्यालय से महिला थाने भटक रही एक विवाहिता की आपबीती सुनकर आपका दिल भी पसीज जाएगा। जिसके साथ उसने सात फेरे लिये और जिसने अपनी पत्नी को जीवन भर सुरक्षा और उसको साथ निभाने का वचन दिया वही पति अब उसकी देह को व्यापार बना देना चाहता है। विवाहिता की खता सिर्फ इतनी सी है कि वह अपने पति की दहेज की मांग को पूरा नहीं कर रही है। जिसके कारण वह उसको मारता पीटता है। इतना ही नहीं अपनी पत्नी से देह व्यापार करने के लिए भी दबाव बनाता है।

दोस्तों के साथ सोने को करता है मजबूर

विवाहिता के मुताबिक उसका पति उसको अपने दोस्तों के साथ सोने को मजबूर करता है और कहता है कि इनके साथ सो इसके बदले जो भी रूपये मिलेंगे उनको लाकर वह उसको दे। बेचारी अपनी मां के साथ पहले एसएसपी कार्यालय पहुंची और वहां पर आपबीती सुनाई इसके बाद उसे वहां से महिला थाने भेज दिया गया। जहां पर उसने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

दो साल पहले हुर्इ थी शादी

महिला थाना पहुंची विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी सत्यवीर से करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिजनों ने धूमधाम से शादी की और अपनी हैसियत के मुताबिक उसके ससुराल वालों को दहेज भी दिया। कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करने लगे। उसके देवरों ने उसको बेहोशी की गोलियां खिलाकर पूरी रात दुष्कर्म किया। सुबह जब उसे होश आया तो उसकी हालत खराब हो गई। यह बात जब उसने अपने पति को बताई तो पति बोला ये मेरे भाई हैं। यहां रहना है तो इसकी भी बात माननी होगी। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट की गई। उसको कमरे में बंद कर दिया गया। विवाहिता के सास-ससुर ने उसको और उसके पति को अलग कर दिया। इसके बाद वह ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च चलाती थी। पति अपने दोस्तों को घर ले आया और बोला कि इनके साथ सो जा। जो भी रूपये मिलेंगे वह हमको दे देना। विवाहिता ने बताया कि उसको एक वर्ष का एक बच्चा भी है। पति के जुल्मों से तंग आकर वह अपने मायके मेरठ में ही रह रही है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला