मेरठ

पति ने अपनी सास के चुंगल से पत्नी को छुड़ाने की लगार्इ गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला

2011 में हुर्इ थी दोनों की शादी, पुलिस से की शिकायत
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 9:41 PM IST
meerut
पति ने अपनी सास के चुंगल से पत्नी को छुड़ाने की लगार्इ गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला

मेरठ। परिवार परामर्श केंद्र हो या फिर एसएसपी कार्यालय आपने अब तक पारिवारिक मामले पति और पत्नी के बीच ही उलझते देखे होंगे, लेकिन एसएसपी कार्यालय में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। जिसमें एक युवक अपनी सास के बचने की गुहार लगा रहा है। युवक ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि उसकी सास उसे घर जमाई बनाना चाह रही है और उसकी पत्नी को नहीं भेज रही। उसने गुहार लगाई कि वह अपनी पत्नी को अपने मां-बाप के साथ रखना चाहता है। इस काम में पुलिस उसकी मदद करे और उसकी पत्नी को सास के चंगुल से छुड़वाए। दिवसाधिकारी एएसपी क्राइम ने भावनपुर थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का समाधान कराया जाए।

यह है पूरा मामला

थाना भावनपुर क्षेत्र में गढ़ रोड पर पड़ने वाले जय भीम नगर निवासी जतिन कुमार एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने कहा कि 6 नवंबर 2011 को उसकी शादी टैगोर नगर जालंधर निवासी युवती के साथ हुई थी। काम के चलते शादी के बाद छह साल तक वह जालंधर में ही रहा। उसके दो बच्चे हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। बेटा उसके पास रहता है। काम खत्म होने के चलते वह जालंधर से अपने घर आ गया, लेकिन उसकी पत्नी को ससुराल वाले नहीं भेज रहे। जतिन का आरोप है कि वह कई बार पत्नी को लेने जालंधर गया, लेकिन सास ने धमकी दी कि उसे घर जमाई बनकर रहना पड़ेगा। अगर उसने बात नहीं मानी तो उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमें में जेल भिजवा देगी। उसकी पत्नी का भार्इ भी है, इसके बावजूद उसकी सास उसे घरजमाई बनाने पर तुली हुई है। जतिन ने गुहार लगाई कि वह घरजमाई बनकर नहीं रहना चाहता, लिहाजा पुलिस उसकी पत्नी को उसके पास लाने में मदद करें। एएसपी क्राइम सतपाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला