मेरठ

मायके जाने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बंधक बनाकर पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, फिर…

Meerut में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ इस कदर मारपीट की है कि जख्म देख लोग दंग रह गए। महिला के पति ने उसे इतना मारा है कि उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 6:01 PM IST
Victim from Meerut
victim of Domestic violence

Meerut के चमन कॉलोनी के रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का व्यवहार उसके साथ हिंसक रहता है। वो आये दिन उसे तरह-तरह की यातनाएं देता है।

महिला की सात साल पहले Meerut के लोहियानगर थाने के काशीराम में रहने वाले सलीम के बेटे नदीम से शादी हुई थी। उसकी 6 साल की एक बेटी है। उसके पति के साथ विवाद होने की वजह से वो डेढ़ साल से अपने मां के यहां रह रही थी। आरोपी तीन सितंबर को चमन कॉलोनी पंहुचा और पीड़ित महिला के साथ मारपीट करने लगा।

गर्म चिमटे से जलाया 

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे दो घंटे तक कमरे में बंद रखा और गर्म चिमटे से उसे जलाया। इतना ही नहीं उसे जलाने के बाद डंडे से उसकी पिटाई की। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। महिला ने आरोप लगाया कि वो डेढ़ साल से अपनी मां के साथ न्याय के लिए भटक रही है लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। पुलिस भी उसकी नहीं सुनती है। पुलिस ने अभी तक कार्यवाई नहीं की।  

Updated on:
6 Sep 2024, 6:01 PM IST
Published on: