
CM Yogi in Gorakhpur
CM Yogi ने गोरखपुर दौरे पर 365 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। यहां उन्होंने जटायु संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। 2 करोड़ 80 लाख 54 हजार रुपये की लागत से जटायु संरक्षण केंद्र बना है। इसमे गिद्धों की ब्रीडिंग आइवरी, होल्डिंग आइवरी, हॉस्पिटल आइवरी, नर्सरी आइवरी और वेटनरी सेक्शन बनाया गया है। इसके साथ-साथ प्रशासनिक ब्लॉक, गार्ड रुम, जनरेटर रुम और पाथवे भी बनाया गया है।
CM Yogi सोनबरसा थाने के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इस थाने को 26 करोड़ 56 लाख रुपये की लगत से बनाया जाएगा। इसमें 17 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से प्रशासनिक भवन बनाया जायेगा। 09 करोड़ 34 लाख रुपये से पुलिस के जवानों और अधिकारियों के लिए आवासीय भवन बनाया जाएगा। बालापुर रोड पर बनने वाला यह थाना लगभग तीन दर्जन गांव के सुरक्षा की पुष्टि करेगा।
गोरखपुर में CM Yogi ने कहा “सोनबरसा गांव को आज आदर्श सचिवालय प्राप्त हुआ है। इसके लिए सोनबरसा वासियों को बधाई देता हूं। सोनबरसा थाना के बनने से सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था होगी। ओवरब्रिज बनने से आपको जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। इससे आपका जीवन आसान हो जाएगा। बिना मकान तोड़े सड़क बनेगा और जमीन का मुआवजा चार गुना मिलेगा।”
आगे CM Yogi ने कहा “विकास के रास्ते पर चल रहे उत्तर प्रदेश में आप भी भागीदार बनिए। मैं युवाओं से कहूंगा कि आप भी प्रदेश के विकास में साथ दीजिए। जो युवा उद्दमी अपना उद्योग लगाएगा उसे पहले चरण में पांच लाख तक और दूसरे चरण में दस लाख तक का लोन ब्याज मुक्त देंगे।”
69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा में सड़क पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों से सीएम योगी शनिवार की शाम में मुलाकात करेंगे। इसकी सूचना शिक्षक अभ्यर्थियों को दे दी गयी है। अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार पांचवे दिन भी जारी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया कि शिक्षक अभ्यर्थी चार साल से भटक रहे हैं कोर्ट का फैसला आने के बाद भी सरकार उसका पालन नहीं कर रही है।
Updated on:
6 Sep 2024, 4:08 PM IST
Published on:
6 Sep 2024, 4:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.