
Kasganj में महिला वकील मोहिनी तोमर की हत्या के बाद कई जिलों में वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिसके कारण न्याययिक कामकाज ठप पड़ा रहा। वकीलों ने हत्या का विरोध किया और सीबीआई जांच की मांग की।
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्रीकिशोर मिश्रा की अध्यक्षता में सामान्य बैठक के बाद फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कासगंज बार एसोसिएशन की सदस्य मोहिनी तोमर के हत्या में सीबीआई जांच की मांग की गई। इसमें फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, जिला महासचिव नरेश यादव मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा ‘प्रदेश में महिला असुरक्षा चरम पर है। सोचिए जब कचहरी से अधिवक्ता को अगवा कर के उसकी हत्या कर दी जा रही है तो आम महिलाओं की सुरक्षा का क्या हाल होगा?’
महिला वकील की हत्या के बाद प्रतापगढ़ के लालगंज में वकीलों ने नारेबाजी की और न्याययिक कामकाज बंद कर दिया।वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह की अध्यक्षता में आम सभा की गई और मोहिनी तोमर के हत्या का विरोध किया गया। कामकाज ठप होने की वजह से कोर्ट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
Updated on:
5 Sep 2024, 10:24 PM IST
Published on:
5 Sep 2024, 10:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.