मेरठ

पत्नी के पांच टुकड़े कर दरिंदे पति ने कुछ घर में दबाए तो कुछ नहर में फेंके

सीओ आरपी शाही व इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सहित अन्यों ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और बरामदगी से इंकार करते रहे।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 11:00 AM IST
facebook.jpg

मेरठ. ससुराल से दहेज की मांगी गई 20 लाख रुपये की रकम नहीं मिली तो दरिदें पति ने पत्नी रुबी के पांच टुकड़े कर कुछ घर में दबा दिए और कुछ नहर में फेंक दिए। हालांकि अभी तक रुबी का शव बरामद नहीं हो सका है जबकि पुलिस शव को बरामद करने के लिए हत्यारोपी पति दीपक के घर और नहर में तलाश कर रही है। दिनभर फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड हत्यारोपित के घर से साक्ष्य जुटाती रही। सूत्रों की माने तो आरोपित हत्यारोपी पति करीब दो दिन पहले सेटिंग कर थाने में पहुंच गया था और पुलिस को गुमराह कर रहा था। वहीं, पुलिस भी मीडिया से तमाम जानकारी छिपा रही थी।

आरोपी से मिली जानकारी के बाद पुलिस, फारेंसिक और डाग स्क्वायड टीम के साथ हत्यारोपित के घर पहुंची। इसके बाद बंद कमरे में सबूत जुटाती रही। सूत्रों की माने तो आशंका है कि अंदर के कमरे में खोदाई के दौरान रूबी के शव के टुकड़े कट्टों में बरामद हुए। हालांकि, सीओ आरपी शाही व इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सहित अन्यों ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और बरामदगी से इंकार करते रहे। उधर, हत्या के बाद शव गंगनहर में भी बहाने का मामला सामने आया और गड्ढे से सीमेंट के कट्टे बरामदगी की बात कही जा रही।

बता दें कि लखनऊ के जानकीपुरम निवासी रामचंद्र गुप्ता पुत्र नौखे लाल गुप्ता की छोटी बेटी रूबी की शादी पांच मार्च 2016 मोहल्ला छावनी निवासी कवि दीपक निराला पुत्र राजकुमार से हुई थी। आरोप है कि एक साल पहले आरोपित पति ने बीस लाख रुपये की मांग की थी। लेकिन कोरोना काल के चलते मना कर दिया था। इसके बाद आरोपित दीपक ने सास मंजू गुप्ता को अन्य नंबर से फोन कर बताया कि रूबी की संदिग्ध हालात में हरिद्वार में मौत हो गई है। रामचंद्र गुप्ता ने आरोपित पति दीपक, देवर ऋषभ, देवरानी राशि सास अनिता व बहन पारुल जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

हत्यारोपित ने पुलिस को, पुलिस ने मीडिया को दो दिन तक किया गुमराह

सूत्रों की माने तो हत्यारोपित किसी माध्यम से पुलिस से सेटिंग कर करीब दो दिन पहले थाने में पहुंच गया। जहां पूरा सेटिंग का खेल चला। अचानक आरोपी के आत्मसमर्पण का मामला चर्चा में आया तो मीडिया भी सक्रिय हुआ। हालांकि, पुलिस इससे भी इंकार करती रही। इसके बाद पुलिस हत्यारोपित से पूछताछ कर गुमराह होने के बाद दूबारे से घर से ही जांच शुरू की। रुबी की जिंदगी में दीपक फेसबुक के माध्यम से आया और उससे शादी कर सरधना ले आया। यहां पर वह वह रुबी से 20 लाख रुपये अपने घर से लाने की बात करने लगा। लेकिन जब रुबी ने इंकार कर दिया तो दीपक ने उसको मारकर शव के टुकड़े कर दिए।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला