मेरठ

3 साल पहले गायब हो गया था पति, अचानक पत्नी को पता चली ये बात तो होश खो बैठी

खास बातें 16 साल पहले हुई थी शादी, दोनों के हैं तीन बच्चे 2016 में घर से बिना बताए घर से चला गया था पति पत्नी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2019, 3:40 PM IST
meerut

मेरठ। तीन साल पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर अचानक पति गायब हो गया था। पत्नी ने उसे काफी ढूंढ़ा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पत्नी ने नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने भी उसके पति को काफी तलाशा, लेकिन उसका अता-पता नहीं मिला। एक दिन पत्नी को ऐसी बात पता चली कि उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई और गुस्से में आकर उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

पत्नी और तीन बच्चे छोड़कर गायब

शास्त्रीनगर में रहने वाली महिला की शादी 16 साल पहले इसी क्षेत्र के व्यापारी बिजेंद्र के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक उसका पति और ससुराल के लोग महिला को दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। दोनों के तीन बच्चे हैं। पांच साल पहले पति ने प्रवेश विहार में पनीर का काम शुरू किया था। इस दौरान एक महिला से उसका प्रेम-प्रसंग हुआ। उसकी पत्नी को यह पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया।

फर्जी कागजातों के जरिए दूसरी शादी

पत्नी के विरोध के चलते व्यापारी बिजेंद्र 19 नवंबर 2016 को घर में बिना कुछ बताए गायब हो गया। पत्नी ने उसे काफी ढूंढ़ा, लेकिन जब नहीं मिला तो उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने भी बिजेंद्र को काफी ढूंढ़ा, लेकिन वह नहीं मिला। बताते हैं कि पति घर से गायब होने के बाद प्रेमिका के साथ फरार हो गया था। हाल ही पत्नी को पता चला कि बिजेंद्र प्रेमिका के साथ शादी करके किराए के मकान में रह रहा है। पति ने तलाक के फर्जी कागजात तैयार कराकर दूसरी शादी कर ली थी। यह सब देखकर गुस्से में आयी महिला ने पति बिजेंद्र के खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और जांच करने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला