मेरठ

पति के अवैध संबंधाें का विरोध करने पर तान दी पिस्टल आैर फिर पत्नी का कर दिया यह हाल

पुलिस भी जानकर रह गर्इ दंग, आराेपी पति हुआ फरार

2 min read
Nov 06, 2018
पति के अवैध संबंधाें का विरोध करने पर तान दी पिस्टल आैर फिर पत्नी का कर दिया यह हाल

मेरठ।मेरठ जिले में एक पत्नी को अपने ही पति के अवैध संबंधों की जानकारी मिलने पर इसका विरोध करना इतना भारी पड़ा कि वह जिंदगी आैर मौत के बीच झूझने को विवश हो गर्इ।उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध है।महिला अपने पति से उसके इन संबंधों का विरोध करती थी।लेकिन इसके बाद भी उसका पति नहीं मान रहा था।महिला ने सोमवार को भी इसी बात का विरोध किया था।जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।इसके बाद पति ने तमंचे से महिला को गोली मार दी।गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया।पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पति की दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का आरोप

मेदपुर निवासी महिला यहां अपने परिवार के साथ रह रहती है।महिला का पति खेती करता है।महिला ने बताया कि पति महबूब अली के करीब तीन साल से मेरठ निवासी एक महिला से अवैध संबंध हैं।शनिवार की रात को जब उसका पति मेरठ से घर आया तो दूसरी महिला को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।जिस पर पति महबूब ने पत्नी को गोली मार दी।गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी।यूपी 100 और एसओ भावनपुर धर्मेद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी करते हुए महिला को मेडिकल कॉलेज भेज दिया।जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी है।वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

इन बिंदूआें पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार इस मामले में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है।इसी बात को लेकर लगातार विवाद हो रहा था।पुलिस का कहना है कि महिला को गोली मारने के पीछे खेत की मिट्टी बेचने का विवाद भी सामने आ रहा है।महिला ने अपने खेत की मिट्टी गोकलपुर निवासी खनन माफियाओं को तीन लाख रुपये में बेची है। जिसके पैसे को लेकर पति-पत्नी मे विवाद था।खेत की मिट्टी के पैसे पति को न देने पर उसने महिला को गोली मार दी।एसओ भावनपुर धर्मेद्र राठौर ने बताया कि महिला के बेटे फैजान ने अपने पिता महबूब अली के मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Published on:
06 Nov 2018 12:47 pm
Also Read
View All