मेरठ

तीन साल से एक जगह तैनात 41 इंस्पेक्टरों का तबादला, 23 को मेरठ से बाहर भेजा

मेरठ रेंज में एक जगह पर तीन साल से तैनात इंस्पेक्टरों का आईजी मेरठ नचिकेता झा ने तबादला कर दिया है। रेंज में 41 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2023, 3:44 PM IST
Meerut police
तीन साल से एक जगह तैनात 41 इंस्पेक्टरों का तबादला, 23 को मेरठ से बाहर भेजा

मेरठ रेंज में तीन साल से एक जगह पर जमे 41 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया गया है। इनमें रेंज के दूसरे जिलों से 18 इंस्पेक्टरों को मेरठ भेजा गया है। जबकि मेरठ से बाहर 23 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। आईजी रेंज मेरठ नचिकेता झा ने रेंज के जिलों में तीन साल से तैनात इंस्पेक्टरों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनकी सूची रेंज के सभी एसएसपी को भेजी गई है। आईजी ने तबादले के साथ ये निर्देश भी दिए हैं कि जिन इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं उनको दीपावली के बाद रिलीव किया जाए। मेरठ से 23 इंस्पेक्टरों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। जबकि मेरठ जिले को 18 इंस्पेक्टर मिले हैं।

सात थाना प्रभारियों को आईजी ने दूसरे जिलों में भेजा
आईजी रेंज नचिकेता झा ने बताया कि शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि तीन साल से एक ही जनपद में तैनात इंस्पेक्टरों के तबादले दूसरे जनपदों में किए जाए। इसके तहत ही सूची बनाकर तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

कंकरखेडा थाना प्रभारी अजय कुमार और परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह शामिल
मेरठ से जिन थानेदारों के तबादले किए गए हैं उनमें मवाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी समर बहादुर, दौराला थाना प्रभारी संजय शर्मा, किठौर थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह, भावनपुर थाना प्रभारी अतर सिंह, कंकरखेडा थाना प्रभारी अजय कुमार और परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह शामिल हैं। जिले के सात थाना प्रभारियों को आईजी ने दूसरे जिलों में भेजा है। इन सभी को दीपावली के बाद रिलीव किया जाएगा। आईजी नचिकेता झा ने बताया कि इन सभी इंस्पेक्टरों की रवानगी दीपावली के बाद होगी।

जिले में आईजी और एडीजी के होने के बाद भी अपराध नहीं रूक रहे
बता दें जिले में आईजी और एडीजी के होने के बाद भी अपराध नहीं रूक रहे हैं। आए दिन मेरठ में हत्या और छेड़छाड़ की वारदातें होती हैं। लेकिन पुलिस इन अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाई है।

आईजी ने एक ही झटके में मेरठ के सात थानेदारों को दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया है। माना जा रहा है कि दूसरे जिलों से आने वाले इंस्पेक्टर अपनी कार्यशैली से जिले में अपराध पर अंकुश लगा सकेंगे।

Updated on:
31 Oct 2023, 3:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला