मेरठ

Weather Update: पश्चिमी यूपी और एनसीआर पर छाने लगी कोहरे की धुंध, आज सुबह हल्के कोहरे की दस्तक से सहमे लोग

Weather Update: तापमान में आई कमी से सुबह लगने लगी ठंड, हल्के कोहरे ने किया लोगों को अलर्ट किया है। मेरठ में आज सुबह लोगों ने ठंड भी महसूस की। इन दिनों तापमान में तेजी से कमी आती जा रही है। आज सुबह मेरठ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2021, 11:06 AM IST
smogg.jpg

weather update दशहरे के दूसरे दिन से ही ठंड की हल्की दस्तक शुरू हो चुकी है। जहां दिन में धूप के तेवर नरम होने शुरू हो गए हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में कोहरे की धुंध छानी शुरू हो चुकी है। सुबह हल्के कोहरे की दस्तक से लोग सहम गए। आज तापमान में भी कमी महसूस की गई। आज सुबह के समय मेरठ का तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेंटीग्रेट और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग के डॉ. एन सुभाष की माने तो तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी। आज शनिवार को सुबह सड़क पर हल्की-हल्की धुंध छाई हुई थी। हाइवे पर तो ये और अधिक महसूस की गई। लोगों ने वाहनो की लाइटें तक जला दी थी। डॉ. एन सुभाष ने बताया कि तापमान में अंतर आने के साथ ही ठंड भी अब बढ़नी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कोहरे की यह हल्की धुंध कोहरे की आहट है। इस मौसम में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।

मौसम एक बार फिर ले सकता है करवट

उन्होंने बताया कि मौसम आने वाले दिनों में एक बार फिर से करवट ले सकता है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसका सीधा असर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में दिखाई देगा। इससे न सिर्फ ठंड की रफ्तार बढ़ेगी बल्कि अगले 10-15 दिनों में उत्‍तर भारत में कोहरे की संभावना भी बढ़ेगी। दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक ऐसा मौसम बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले चार दिन बारिश की संभावना हो सकती है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों से तेज हवाएं चलेंगी, जो अपने साथ सर्दी भी लेकर आएंगी। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला