मेरठ

Career Tips: पर्यावरण के क्षेत्र में संवारें अपना कॅरियर, संभावनाएं असीम

देश- विदेश में पर्यावरण क्षेत्र में कॅरियर बनाने के काफी विकल्प
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2019, 7:55 AM IST
meerut

मेरठ। आजकल अपना कॅरियर बनाने वाले छात्रों के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। बड़ी संख्या में छात्र पर्यावरण के क्षेत्र में कॅरियर बना रहे है। आजकल कॅरियर की दृष्टि से जिस क्षेत्र में नौकरी की सबसे अधिक संभावनाएं हैं वह पर्यावरण क्षेत्र है। अगर आप भी पर्यावरण के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और सफलता की ऊंचाइयों पर जाना चाहते हैं तो इस क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकते हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में आप कैसे अपने कॅरियर को संवारें, इसमें 12 वीं पास कर क्या कोर्स करें, आइए जानते हैं नवीन प्रधान से।

21 सेंचुरी इंजीकाम के डायरेक्टर नवीन प्रधान का कहना है कि आजकल पर्यावरण में कॅरियर की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को लेकर आज तरह-तरह की चुनौतियां देखने को मिल रही हैं। इसको लेकर सरकार का भी बड़ा फोकस है। इसके अलावा निजी क्षेत्र में भी पर्यावरण में काफी स्कोप है। नवीन प्रधान के मुताबिक अगर छात्र कक्षा 12 साइंस साइड से कर रहा है उसके बाद पर्यावरण में ग्रेजुएट या मास्टर डिग्री ले सकता है। इसी के साथ बीटेक पर्यावरण भी किया जा सकता है। आजकल पर्यावरण की डिग्री और डिप्लोमा किए गए छात्रों के लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी के काफी विकल्प खुले हुए हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण में बीटेक करने के बाद विदेश में भी नौकरी के तमाम अवसर खुले हुए हैं। साथ ही छात्र अपना भी काम शुरू कर सकता है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला