मेरठ

थाने में पत्नी के सामने पुलिस ने की पति की पिटार्इ आैर दोनों को पीने के लिए पानी दिया, फिर…

दौराला पुलिस के हाथ-पांव फूले, दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया  
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 1:43 PM IST
meerut

मेरठ। अझौता गांव के एक दंपति ने दौराला पुलिस पर मारपीट के बाद जबरन पानी में जहर देने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों को मोदीपुरम स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पुलिस आरोप को गलत बता रही है। अझौता गांव निवासी शिवकुमार व उसकी पत्नी दिव्या को दौराला पुलिस किसी मामले में थाने लेकर आई थी। अस्पताल में भर्ती शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसकी पत्नी के सामने ही उसके साथ जमकर मारपीट की।

हवालात में मांगा पानी

इसके बाद पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। उसने पीने के लिए पानी मांगा तो पुलिस ने उसे पानी दे दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी व पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि पुलिस ने उसे पानी में जहर मिलाकर दिया। शिवकुमार की हालत बिगड़ते देख थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस दोनों को मोदीपुरम के ग्लोबल अस्पताल में लेकर पहुंची। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार है। इस मामले से पुलिस ने अधिकारियों और मीडिया से छुपाए रखा। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिवकुमार की पत्नी चाय लेकर थाने आई थी। दोनों ने वहीं चाय पी थी। पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

दंपति को जहर दिए जाने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूछताछ के लिए लाए गए युवक के साथ मारपीट करना, इसके अलावा पुलिस का कहना है कि शिवकुमार की पत्नी चाय लेकर आई थी। दोनों ने वहीं चाय पी, जबकि नियम यह है कि हवालात में बंद किसी भी व्यक्ति के घर से यदि कोई भी खाने का सामान आता है तो उसे पहले पुलिस चेक कराती है। अगर घर से लायी हुर्इ चाय वे पीते, तो जरूर पकड़ में आ जाती। इस मामले के बारे में विभागीय अधिकारियों को पता लगा तो उन्होंने जांच कराने की बात कही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला