मेरठ

स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम युवकों ने पाकिस्तान को लेकर कही बड़ी बात और दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

खास बातें मुस्लिम युवकों ने शहर में निकाली तिरंगा रैली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर गुस्सा कहा- अपने देश के जवानों का हौसला बढ़ाएंगे
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2019, 9:08 PM IST
meerut

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह देशभक्ति के तराने और युवाओं के हाथ में लहराता तिरंगा युवाओं के जोश को और ज्यादा बढ़ा रहा था। शहर में स्वतंत्रता दिवस पर कई स्थानों पर तिरंगा रैली निकाली गई। मेरठ-हापुड रोड़ से मुस्लिम युवकों ने पैदल तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम युवक रैली में शामिल हुए। युवकों के हाथ में तिरंगा लहरा रहा था। इसके अलावा गले में भी तिरंगा का पटका डाला हुआ था।

रैली में लगाए ये नारे

रैली में शामिल युवा बाइकों पर और पैदल हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों से महानगर गूंज रहा था। युवक अनस चैधरी ने कहा कि आपने देखा होगा कि किस तरह से पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने बेहूदा बयान दिया है कि अगर भारत से युद्ध होता है तो पाक फौज के साथ पाकिस्तान आवाम भी युद्ध में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान पीएम इमरान खान को बता देना चाहता हैं कि हम भारत के मुस्लिम चुप बैठने वाले नहीं है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय मुस्लिम दो घंटे के भीतर पाकिस्तान का नक्शा दुनिया से मिटा देंगे।

पाक फौज से लोहा लेंगे

उन्होंने कहा कि हम सरहद पर जाकर पाकिस्तानी फौज से लोहा लेंगे और अपने देश के जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। अगर पाकिस्तान ने कोई नापाक हरकत की तो उसकी हस्ती ही मिटा देंगे। हम भारतीय ऐसे मौके पर एक हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों को आपसी भेदभाव मिटाकर एक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करते हैं कि भारतीय मुस्लिम को एक मौका दें, जिससे हम पाकिस्तान को उसकी औकात बता सकें। रैली का समापन कमिश्नरी चौराहे पर हुआ। जहां पर सभी ने राष्ट्रगान गाया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला