मेरठ

Indian Post Office Recruitment 2019: सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, हाईस्कूल पास भी कर सकेंगे आवेदन

Highlights आंध्र प्रदेश में ग्रामीण डाक सेवक के लिए 2707 पद छत्तीसगढ़ में ग्रामीण डाक सेवक के लिए 1799 पद तेलांगना में ग्रामीण डाक सेवक के लिए 970 पद
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2019, 8:07 AM IST
meerut

मेरठ। दीवाली (Diwali) से पहले बेरोजगार युवाओं (Unemployed youths) के लिए खुशखबरी है। इसलिए आवेदन करने में देरी न लगाएं। भारतीय डाक विभाग (Indian Postal department) में सरकारी नौकरी हासिल करने का बेहतरीन मौका आपके पास है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलांगना में बम्पर सरकारी नौकरियां (Government Jobs) निकाली गई हैं। ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) के कुल 5476 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें हाईस्कूल (High School Pass) उत्तीर्ण युवा भी आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। आनलाइन पंजीकरण (Online Registration) शुल्क के लिए एक सप्ताह अतिरिक्त दिया गया है। आनलाइन 21 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करा सकेंगे।

ग्रामीण डाक सेवक के लिए भर्तियां

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए आंध्र प्रदेश में 2707 छत्तीसगढ़ के लिए 1799 और तेलांगना में 970 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि 15 अक्टूबर 2019 है और अंतिम तिथि 14 नवंबर 2019 है, जबकि आनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिकि तिथि 22 अक्टूबर 2019 और आनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2019 है। उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण न्यूनतम योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.appost.in/gdsonline/Home.aspx या https://indiapostgdsonline.in/phase4/fee.aspx पर जाएं। आगे दी गई नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसे पढ़ें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन तिथियों का विशेष ध्यान रखें।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला