मेरठ

इंस्पेक्टर ने मारी कार से टक्कर तो पिता की मौके पर मौत, पुत्र गंभीर घायल, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Highlights टक्कर मारकर भाग रहा था आरोपी इंस्पेक्टर आरोपी इंस्पेक्टर को थाने से मिली जमानत इंस्पेक्टर पर शराब पीकर कार चलाने का आरोप
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 10:31 AM IST
meerut

मेरठ। कार सवार क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप ये घायल हो गया। हादसे के बाद इंस्पेक्टर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसको भीड़ ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची सरधना पुलिस इंस्पेक्टर को थाने ले आई। इंस्पेक्टर को मेडिकल जांच के लिए भेजा। मेडिकल में शराब की पुष्टि नहीं हुई, जबकि लोगों का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने शराब पी रही थी और कार में बोतल भी मिली। वहीं आरोपी इंस्पेक्टर को थाने से जमानत दे दी गई।

घटना शुक्रवार की है। मेरठ-करनाल मार्ग पर भलसोना निवासी 62 वर्षीय महकार सिंह अपने पुत्र वंश के साथ बाइक से जा रहे थे। वे जैसे ही नानू के पुल के पास पहुंचे इसी दौरान पीछे से आ रही तेज स्पीड कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। महकार सिंह का सिर सड़क् पर जोर से टकराया और और वे कार के साथ कुछ दूर तक घिसटते चले गए। इसी बीच क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने भागने का प्रयास किया। हादसे के बाद घटनास्थल की ओर आसपास के लोग पहुंचे। तब तक इंस्पेक्टर काफी दूर जा चुका था। स्थानीय लोगों ने पीछा कर इंस्पेक्टर को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने पुलिस में होने का रौब गालिब करते हुए लोगों को धमकाने की कोशिश की। लेकिन उसकी एक नहीं चली। इसी बीच मौके पर सरधना पुलिस पहुंच गई। सरधना पुलिस ने इंस्पेक्टर को गाड़ी में बैठाकर थाने भिजवा दिया। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर पर कार चलाने का आरोप लगाया और कार में रखी शराब की बोतल की बनाई वीडियो भी दिखाई। वहीं मृतक महकार सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे में उनका बेटा वंश भी बुरी तरह से घायल हो गया। उसको निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला