मेरठ

Political News : जनता पार्टी ने ठुकराया संयुक्त विपक्ष का प्रस्ताव, नए चेहरों को मौका देकर करेगी मिशन 2024 की तैयारी

Political News : 23 जून को बिहार में विपक्षी एकता की सर्वदलीय बैठक होने वाली है। इस बैठक पर पूरे देश की निगाह है। बैठक को लेकर सियासत शुरू है। जनता पार्टी ने बैठक से पहले संयुक्त विपक्ष का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 11:49 AM IST
Political News : जनता पार्टी ने ठुकराया संयुक्त विपक्ष का प्रस्ताव, नए चेहरों को मौका देकर करेगी मिशन 2024 की तैयारी
Political News : जनता पार्टी ने ठुकराया संयुक्त विपक्ष का प्रस्ताव, नए चेहरों को मौका देकर करेगी मिशन 2024 की तैयारी

Political News : एक ज़माने मे सियासत की पारी खेल चुकी जनता पार्टी 2013 मे विलुप्त हो चुकी थी। लेकिन नए अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी की ताजपोशी और उनके प्रदेश और देश में हएु दौराें के बाद से मृत संगठन मे जान आई है। उन्होंने यूपी में लखनऊ व पूर्वांचल के दौरे पर कई नेताओं से मुलाकाते की।

सूत्रों के मुताबिक संयुक्त विपक्ष के प्रस्तावित 23 जून की बैठक में जनता पार्टी को बुलावा भेजा गया था। इस संदर्भ में बताया जाता है कि 12 जून को गोपालगंज बिहार मे नवनीत चतुर्वेदी की जेडीयू व आरजेडी के बड़े नेताओं से एक समारोह में मुलाक़ात हुई थी।

जनता पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से 13 जून को ट्वीट किया गया। जिसके अनुसार जनता पार्टी ने स्वयं को संयुक्त विपक्ष का हिस्सा बनने औऱ 23 जून को प्रस्तावित महागठबंधन की बैठक मे जाने से इंकार कर दिया। जनता पार्टी ने एनडीए का हिस्सा बनने से भी इंकार किया। जनता पार्टी स्वयं को एकला चलो की नीति पर बताया।

आने वाले समय में भाजपा से हो सकती है नजदीकी
जानकार सूत्रों के मुताबिक जनता पार्टी आगे समय स्थिति अनुसार भाजपा से जुड़ सकती है। बता दें कि भाजपा और जनता पार्टी का रिश्ता काफी नजदीकी रहा है। स्वयं पार्टी अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने दिल्ली विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा को समर्थन जून 2022 में किया था।


दूसरी तरफ पार्टी संगठन में जान फूंकने की कोशिश में यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश व कर्नाटक के सभी प्रदेश अध्यक्षों को उनकी पूरी कार्यकारिणी के साथ बर्खास्त कर दिया गया हैं। बताया जाता है कि ये लोग काफी समय से पार्टी हित के बजाय अनुशासन हीनता के कार्यों में लिप्त थे। इनकी 5 जून से जारी सदस्यता अभियान में भी भागीदारी नहीं थी। इन प्रदेशों मे जनता पार्टी अब नए चेहरों को मौका देगी जो अब मिशन 2024 पर कार्य करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला