मेरठ

UP Assembly Elections 2022 : गृहमंत्री अमित शाह ने दूर की पश्चिम के जाटों की नाराजगी, जाट आरक्षण को लेकर कही ये बात

UP Assembly Elections 2022 भाजपा से पश्चिमी उप्र के जाटों की नाराजगी को दूर करने को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहल की है। वे पश्चिमी उप्र के जाट नेताओं से मिले और उन्होंनेे जाट नेताओं की कई मांगों पर विचार कर उनको पूरा करने की सहमति दी। इसमें पिछले कई दशक से चली आ रही जाटों की प्रमुख मांग जाट आरक्षण भी शामिल है।

2 min read
Jan 27, 2022
UP Assembly Elections 2022 : केंद्रीय गृहमंत्री ने दूर की पश्चिमी के जाटों की नाराजगी,जाट आरक्षण मांग को पूरा करने पर सहमति
UP Assembly Elections 2022 : केंद्रीय गृहमंत्री ने दूर की पश्चिमी के जाटों की नाराजगी,जाट आरक्षण मांग को पूरा करने पर सहमति

UP Assembly Elections 2022 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जाट नेताओं से मिले। इस दौरान जाट नेताओं ने गृहमंत्री के सामने अपनी तमाम मांगे रखी। जिसमें एक प्रमुख मांग पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की भी है। इसके अलावा जाट नेताओं ने आरक्षण जैसा गंभीर मुददा भी गृहमंत्री अमित शाह के सामने उठाया। वहीं केंद्र और प्रदेश में जाट समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की भी मांग उठी। बताया जाता है कि गृहमंत्री ने जाट नेताओं को बात को बड़े गौर से सुना और उन पर अपनी सहमति भी जताई। माना जा रहा है कि गृहमंत्री के मिलने से बाद से जाट समुदाय का रूख काफी नरम हुआ है। गृहमंत्री और जाट नेताओं की बात सकारात्मक बताई जा रही है। पश्चिमी उप्र में भाजपा के लिए चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जाट समुदाय के करीब 100 नेताओं से मिले। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद सूत्रों की माने तो जाट नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह को समाज और पश्चिमी उप्र की कई गंभीर समस्याओं से रूबरू कराया। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जाट नेताओं को उन समस्याओं को दूर करने का अश्वासन भी दिया।


केद्रीय मंत्री को भाजपा भाजपा भावी जाट नेता के रूप में कर रही पेश
केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सीट से सांसद डा0 संजीव बालियान को भाजपा भावी जाट नेता के तौर पर धीरे—धीरे आगे बढ़ा रही है। यहीं कारण है कि जाटों से संबंधित किसी भी मसले में डा0 संजीव बालियान बड़ह भूमिका निभाते आए है। आज भी वे जाट नेताओं और केंद्रीय गृहमंत्री के बीच मध्यस्थ की भूमिका में रहे।

बता दे कि रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अजित सिंह के निधन के जाटों का नेतृत्व करने वाला कोई बड़ा कददावर नेता नहीं रहा। अजित सिंह को जाटों का बड़ा नेता माना जाता था। भले ही पिछले कई चुनावों में जाटों ने उन्हें वोट नहीं दिया था। इसकी वजह भी आपसी नराजगी ही रही। लेकिन कई ऐसे मौके भी आए जब जाट और अजित सिंह एकसाथ खड़े दिखाई दिए। डा0 संजीव बालियान अब जाटों के नेता के रूप में अपनी छवि बना रहे हैं।

Published on:
27 Jan 2022 10:34 am
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश