मेरठ

गुरु महाराज प्रवेश कर रहे हैं वृश्चिक में, इन राशि के लोगों को मिलने जा रही अपार सफलता, इन जातकों को होगा नुकसान

गुरु ग्रह का तुला राशि छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश, एक साल में होगा राशि चक्र

2 min read
Oct 10, 2018

मेरठ। ग्रहों के स्वामी गुरू 10 अक्टूबर 2018 बुधवार की शाम सात बजे से तुला राशि छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वृश्चिक राशि को बहुत गूढ़ माना जाता है। ऐसा कहना है पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी का। उनके अनुसार गुरु सभी ग्रहों में प्रधान है। इसके कारण इसको एक राशि चक्र पूरा करने में एक साल से अधिक का समय लगता है। पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी भी गुरू को माना जाता है। गुरु या बृहस्पति ग्रह तुला राशि छोड़कर वृश्चिक राशि में 10 अक्टूबर बुधवार की शाम को 7 बजे प्रवेश करेंगे। वृश्चिक गुरु के मित्र मंगल की राशि है। गुरू के वृश्चिक में प्रवेश से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। पंडित द्विवेदी बता रहे हैं प्रत्येक राशि पर गुरू का प्रभाव एेसा रहेगा।

ये भी पढ़ें

दैनिक राशिफल 9 अक्टूबरः आज चंद्रमा छाेड़ देगा बुध का घर, 8 रशियाें काे हाेगा लाभ, 4 राशि वालाें काे बरतनी हाेगी ये सावधानी

मेष- मेष जातकों के लिए इस माह धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरु का गोचर भाग्यवृद्धि के लिए नए अवसरों का सृजन करेगा। घर में धार्मिक, शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। गुरु का यह परिवर्तन आपकी राशि पर सकारात्मक ही रहेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया जा सकता है।

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए इस माह संपति से जुड़े काम सफल होंगे। विदेश जाने का योग है। परिजनों से अच्छे संबंध रहेंगे।

मिथुन- राशि के जातकों के लिए इस माह दांपत्य जीवन और निजी जीवन के संबंधों में घनिष्ठता आएगी। पिता के साथ अच्छी निभेगी।

कर्क- राशि के जातकों को ननिहाल से लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कामों और बैंक लोन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि के सुनहरे अवसर मिले।

सिंह- राशि के जातकों को विद्याभ्यास में प्रगति होगी। प्रेम संबंध में अनुकूलता रहेगी। संतान की ओर से संतोष व आनंद मिलेगा। शेयर-सट्टे में लाभ हो सकता है। पुश्तैनी संपत्तियों के कामों का निपटारा होगा। विदेश की यात्रा होगी।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह चल-अचल संपत्ति से जुड़े कामों में सफलता दिलाएगा। दांपत्य जीवन और व्यक्तिगत जीवन में निकटता आएगी। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। भागीदारी के संबंधों में प्रगति होगी।

तुला- तुला राशि के जातकों को लिए मैत्री संबंधों में प्रगति होगी। कम दूरी की यात्राएं होंगी। कोर्ट-कचहरी और बैंक लोन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। माता लक्ष्मी और पिता विष्णु की आराधना से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विद्याभ्यास के लिए प्रगतिकारक समय है।

धनु- धनु राशि के जातकों को इस माह शारीरिक और मानसिक परिस्थिति मजबूत रहेगी। इस गुरु गोचर से चल-अचल संपत्ति के मामलों में सकारात्मक फल मिलेंगे। उच्च शिक्षा में जातक प्रगति करेगा। माता का स्वास्थ्य सुधरेगा और उनका स्नेह व आशीष मिलेगा।

मकर- राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि का गुरु तीसरे और बारहवें स्थान का स्वामी होने के कारण आपकी एक्टिविटीज और मैत्री संबंधों में इजाफा होगा। गुरु के अच्छे परिणामों के लिए भगवान विष्णु के मंदिर में गरुड़ के चिह्न वाली पीली या केसरिया ध्वजा फहराएं।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह समय शारीरिक व मानसिक परिस्थितियों के लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नया पद मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा।

ये भी पढ़ें

मोदी आैर योगी के राज में अब बिजली भी जनता को दिखाने लगी नखरे, लोगों के घरों में इतने घंटे रहा अंधेरा
Published on:
10 Oct 2018 10:48 am
Also Read
View All