29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दैनिक राशिफल 9 अक्टूबरः आज चंद्रमा छाेड़ देगा बुध का घर, 8 रशियाें काे हाेगा लाभ, 4 राशि वालाें काे बरतनी हाेगी ये सावधानी

Dainik Rashifal चंद्रमा के स्थान परिवर्तन से आठ राशि वालाें के लिए बन रहे शुभ याेग ताे चार राशि वालाें काे करनी हाेगी अतिरिक्त मेहनत

4 min read
Google source verification
saharanpur news

rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्याेषि विद्या के मुताबिक मंगलवार 9 अक्टूबर 2018 काे दाेपहर तक शुभ याेग (एेंद्र) आैर दाेपहर बाद अशुभ याेग (वैधृति) दिखाई दे रहा है। इसलिए जाे भी शुभ कार्य हाेंगे वह दाेपहर तक ही किए जाएंगे। आज चंद्रमा अपना स्थान बदलेगा आज दाेपहर बाद चंद्रमा बुध की कन्या राशि से शुक्र की तुला राशि में प्रवेश करेगा इसका सीधा असर सभी 12 राशियाें काे पर पड़ेगा। यह अलग बात है कि, इसका असर आठ राशियाें पर अच्छा आैर चार राशियाें पर बुरा पड़ने वाला है। ताे आईए जानते हैं आज सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी


आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए दिन असामान्य है। आज व्यापार के क्षेत्र में अच्छे लाभ के योग मेष राशि वालों के लिए बने हुए हैं। आज परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए परिवार के साथ बहस करने से बचें। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आपको आ सकता है। कुछ इस तरह को काबू रखना होगा। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको नहीं लेना है। आज अगर ऐसे हालात बनते हैं तो कल पर टाल दें। आज बेहतर लाभ के योग आपकी राशि में नहीं दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज जीवन साथी के साथ मन की बातें करें। परिवार को समय दें आज गुस्सा नहीं करना है। वाणी में मधुरता बनाए रखनी है। आज भूल कर भी कुत्ते को लात नहीं मारनी है।


आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज बेहतर है। आज भाग्य आपके साथ है। आज लिए गए निर्णय भविष्य में अच्छे फल देने वाले नहीं हैं लेकिन जल्दबाजी में कोई भी कदम आपको नहीं उठाना है। आज रचनात्मक कार्य करने का दिन है। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। आज मछलियों को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।


आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं दिखाई दे रहे हैं। आज निवेश के अच्छे मौके आपके लिए हैं। अगर भविष्य के लिए निवेश कर रहे हैं तो लंबा निवेश करें बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है जीवनसाथी या पिता से सलाह करने के बाद ही आज आपको निवेश करना चाहिए।


आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको सचेत रहना होगा। आज नए लोगों से मित्रता करने से बचें। नए संबंध नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। कोई भी कार्य शुरू करने से पहले परिवार के वरिष्ठ जनों से सलाह जरूर कर लें। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों के लिए यात्रा भी आज आपको करनी पड़ सकती है। आज परिजनों से सहयोग आपको मिलने वाला है। परिजनों की वजह से धन लाभ होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। आज व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा, यही आपकी जीत का मंत्र है।


आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। जिसकी वजह से आप बेवजह तनाव ले सकते हैं। इसलिए सकारात्मकता बनाए रखिएगा। अच्छा संगीत सुनें। आज कोई भी निर्णय लेने में खुद को अक्षम महसूस करें तो जीवन साथी या पिता से सलाह लें। अच्छी सलाह आज आपको मिलने वाली है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज आपको नहीं कर रहे हैं। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी।


आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए बड़ों का आशीर्वाद आज सुखमय है। गुस्सा आज आपको छोटी-छोटी बातों पर आ सकता है लेकिन आपको गुस्से पर काबू रखना होगा। आज परिवार से सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन अध्ययन के लिए बेहतर है। आज की गई मेहनत भविष्य में आप के काम आने वाली है।


आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal
Makar Rashiमकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा पाने का दिन है। आज किसी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर आपको मिलेगा। जहां लोग आपको सुनेंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से मन की बात करें। आज जीवन साथी से रिश्ते और विश्वास दोनों ही मजबूत होने वाले हैं। आज कुत्ते को अपने हाथ से दूध देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों को आज वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा सड़क पार करते समय भी आपको आज सतर्क रहना होगा। दूसरे की गलती का खामियाजा भी आपको आज भुगतना पड़ सकता है। ध्यान रहे आज ऐश्वर्य के साधनों पर ज्यादा खर्चा को नहीं करना है। उन वस्तुओं की खरीददारी करने से बचें जिनकी आपको अभी बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सचे रहें।

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य आज आपके साथ है। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आज आपकी बढ़ने वाली है। सम्मान आपको मिलेगा। लोग आपको सुनेंगे आज अपनी बातों को आप बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें।

Story Loader