मेरठ

Kanwar Yatra 2022 : दो साल बाद इस बार जोरशोर से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, उत्तराखंड से यूपी तक शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा

Kanwar Yatra 2022 शिवभक्तों के लिए इस बार काफी हर्ष की बात है। विछले दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिबंधित कांवड़ यात्रा इस बार पूरी छूट और तैयारी के साथ संचालित की जाएगी। बता दें कि इस समय चार धाम यात्रा चल रही है। इसके बीच ही सावन में कांवड़ यात्रा शुरू होगी। पश्चिमी उप्र और इससे सटे राज्यों में कांवड़ यात्रा बड़ी ही हर्ष और उल्लास के साथ निकलती है। एक सप्ताह तक पूरा हाइवे बंद हो जाता है। दिल्ली हरिद्वार हाइवे पूरा भगवामय हो जाता है। इस बार कांवड़ यात्रा की तैयारी जोरों पर है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2022, 8:13 PM IST
Kanwar Yatra 2022 : दो साल बाद शुरू होगी कांवड़ यात्रा, उत्तराखंड से यूपी तक शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
Kanwar Yatra 2022 : दो साल बाद शुरू होगी कांवड़ यात्रा, उत्तराखंड से यूपी तक शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा

Kanwar Yatra 2022 कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से प्रतिबंधित कांवड़ यात्रा इस बार पूरी फिर से शुरू होगी। इसकी तैयारी अभी से शुरू की जा चुकी है। उत्तराखंड और यूपी सरकार ने इसकी तैयारी तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा से प्रभावित होने वाले पश्चिमी उप्र के जिला पुलिस प्रशासन को तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार कांवड़ियों के ऊपर आसमान से हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। यह पुष्पवर्षा उततराखंड से लेकर यूपी तक शिवभक्तों के ऊपर की जाएगी।

वहीं कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकाल के अनुसार नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। बता दें कि कोविड 19 के चलते पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा पूरी तरह से बाधित रही है। लेकिन माना जा रहा है कि इस बार स्थिति समान्य होने से कांवड़ यात्रा संचालन हो सकेगा। इसको लेकर सरकार की ओर से तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। दो साल से बाधित रही कांवड़ यात्रा को लेकर उप्र और उत्तराखंड सरकार तैयारियों में जुटी हैं। इस बार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की तैयारी है। हरिद्वार से लेकर हर कांवड़ मार्ग पर जाने वाले कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच बातचीत का एक दौर पूरा भी हो चुका है।

उत्तराखंड और यूपी के पर्यटन विभाग ने तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार जल्द ही पूरी तैयारी के साथ कांवड़ यात्रा शुरू होगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि कांवड़ यात्रा में कई राज्यों के शिवभक्त हरिद्वार जाते हैं और वहां से कांवड़ में गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। कांवड़ यात्रा उत्तराखंड, हरियाणा,उप्र,दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों से जुड़ी हुई है। इन राज्यों के लाखों कांवड़ियां हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंचते हैं और अपनी कांवड़ में भरकर अपने गंतव्य को पैदल रवाना होते हैं। दिल्ली—हरिद्वार हाइवे पूरा केसरियां रंग में रंग जाता है। चारों ओर बोल बम और शिवभक्तों की धूम होती है। इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कुछ दिन पूर्व ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा था कि इस बार कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। यूपी में शिवभक्तों पर पहले भी कांवड़ यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा होती रही है। वहीं इस बार कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की जाएगी कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें। बता दें कि कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से बाधित रही। इस बार कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति होने से सरकार कांवड़ यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां कर रही है। इस बारे में मंडलायुक्त एसपी सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए प्रशासनिक स्तर पर दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। शासन स्तर से दोनों राज्यों के बीच समन्वय बनाकर इस धार्मिक यात्रा को पूरा कराया जाएगा।

Updated on:
12 Jun 2022, 8:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला