मेरठ

कांवड़ यात्रा होगी कड़े सुरक्षा घेरे में, इस बार होगी एटीएस की भी तैनाती

जनपद में 42 किलोमीटर कांवड़ मार्ग, चप्पे-चप्पे पर होगी पैनी नजर
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 12:04 PM IST
meerut
कांवड़ यात्रा होगी कड़े सुरक्षा घेरे में, इस बार होगी एटीएस की भी तैनाती

मेरठ। नौ अगस्त को होने वाली सावन शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार इतने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं कि एेसे पहले कभी नहीं किए गए। मेरठ जनपद में 42 किलोमीटर कांवड़ मार्ग है। साथ ही कैंट में श्री आैघड़नाथ मंदिर के शिवालय में लाखों लोग जलाभिषेक करते हैं। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम को लेकर तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार कांवड़ यात्रा बेहद कड़े सुरक्षा घेरे में होगी, पिछली बार से ज्यादा सुरक्षा इंतजाम होंगे।

एटीएस आैर आरएएफ की भी होगी तैनाती

कांवड़ सेल के नोडल अधिकारी एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा प्लान बनाया तैयार किया है आैर उससे पहले अपने अधीनस्थों के साथ बैठक की। इसमें मुजफ्फरनगर की आेर से आने वाले कांवड़िए शहर व दिल्ली रोड, गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग, एनएच-58 व शहर के अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरने के साथ-साथ कैंट स्थित श्री आैघड़नाथ मंदिर में पहुंचते हैं। खुफिया विभाग के इनपुट मिलने के बाद कांवड़ यात्रा को कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर इस बार सुरक्षा के लिए एटीएएस आैर आएएफ भी मांगी गर्इ है।

नोडल अधिकारी ने किया प्लान तैयार

जनपद में कावंड़ यात्रा की सुरक्षा का जो प्लान शासन को भेजा गया है, उसमें पांच एएसपी, 30 सीआे, 70 थाना प्रभारी, 350 सब-इंस्पेक्टर, 350 एचसीपी, 2250 कांस्टेबल, 350 ट्रैफिक पुलिस, नौ कंपनी पीएसी, चार कंपनी आरएएफ व अन्य पैरामिलेट्री, दो प्लाटून गोताखोर की मांग की गर्इ है। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए एटीएस की पांच टीमें भी मांगी गर्इ हैं।

जलाभिषेक आठ अगस्त की मध्यरात्रि से

शिवरात्रि नौ अगस्त की है। आठ अगस्त मध्यरात्रि से शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। 24 जुलार्इ से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी आैर सुरक्षा का ड्यूटी चार्ट भी इसी दिन से शुरू हो जाएगा। शिवरात्रि के दिन आैघड़नाथ मंदिर में लाखों कांवड़ियों के जलाभिषेक की तैयारियों को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम होंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला