मेरठ

Karwa Chauth 2019: 190 साल बाद बन रहा शुभ संयोग, यह करने पर मिलेगा व्रत का विशेष फल

Highlights 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व पर चंद्रमा-रोहिणी नक्षत्र एक साथ लग रहे श्रीकृष्ण और सत्याभामा का हुआ था मिलन  
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2019, 10:02 AM IST
meerut

मेरठ। इस बार करवा चौथ (Karwa Chauth 2019) पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहे हैं। 190 साल बाद चंद्रमा और राेहिणी नक्षत्र एक साथ इस दिन लग रहे हैं। इसी दिन करवा चौथ पड़ रहा है। इसके अलावा मार्कंडेय और सत्याभामा योग भी 120 साल बाद लग रहा है। यह बहुत ही दुर्लभ योग (Durlabh Yog) है, इसमें श्रीकृष्ण और सत्याभामा का मिलन हुआ था। पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार करक चतुर्थी यानी करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर (October) गुरुवार को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

करवा चौथ पर शुभ संयोग बन रहा है। करवाचैथ को इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग होना अधिक मंगलकारी बना रहा है। कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कंडेय और सत्याभामा योग इस करवा चौथ पर बन रहा है।

माना जा रहा है कि इस करवा चौथ जो सुहागिनें अपने पति के लिए व्रत रखेंगी, उनके लिए बहुत ही ज्यादा फलदायी होगा। ऐसा योग उस दौरान बना था जब श्रीकृष्ण और सत्यभामा का मिलन हुआ था, जैसा इस करवा चौथ पर बन रहा है। करवा चौथ के इस खास मौके पर पूजा करने से पहले भजन और कीर्तन जरुर कर लेना चाहिए। ऐसा करने से वातावरण में सकारात्मकता बनी रहती है और पूजन का भी संपूर्ण फल मिलता है। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि करवा चौथ के खास मौके पर यदि महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनती हैं, तो ऐसा कहा जाता है कि जिंदगी भर उन्हें उनके पति का प्यार मिलता है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला