मेरठ

झाड़ू को घर में रखेंगे सलीके के साथ आैर करेंगे ये उपाय, तो लक्ष्मी देवी की खूब कृपा बरसेगी

इन नियमों को लाएंगे आदत में, तो भुगतनी पड़ सकती है कर्इ परेशानी
3 min read
• •
Updated: 25 Jun 2018, 6:19 PM IST
meerut
झाड़ू को घर में रखेंगे सलीके के साथ आैर करेंगे ये उपाय, तो लक्ष्मी देवी की खूब कृपा

मेरठ। झाड़ू हर घर में होती है। इसके चमत्कारिक गुणों से आप परिचित नहीं है। यदि आप झाड़ू के चमत्कारिक गुणों को जान जाएंगे, तो यह आपको मालामाल भी कर सकती है। पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। साफ-सुथरे घर में ही शांति और लक्ष्मी का निवास होता है। गंदे घरों में जहां कलह और दरिद्रता आती है, वहीं सफाई करने के दौरान कुछ नियमों का पालन न करने से भी परिवारों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

घर की साफ-सफाई में वास्तु महत्व

घर की सफाई में झाड़ू-पोंछा सबसे ज्यादा महत्व रखता है। इस दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना आपके घर में धन-धान्य और सुख-शांति बनाए रखता है। वहीं कुछ ऐसी भी चीजें, जिन्हें करना आपको अचानक की परेशानियां दे सकता है और धन की हानि भी हो सकती है। हम आपको झाके उन गुणों के बारे में बताते हैं जिन्हें करने से आप मालामाल हो सकते हैं।

खुली जगह में न रखें झाड़ू

झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए खुली जगहों पर इसे कभी न रखें। जहां तक संभव हो इसे ऐसी जगह रखें, जहां किसी की नजर न पड़े। संभव हो तो इसे घर के पश्चिम दिशा के किसी कमरे में रखें। इसके अलावा भोजन कक्ष में भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है और परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सबंधी समस्या भी हो सकती है।

झाड़ू के वास्तु उपाय

रात के समय घर के दरवाजे पर झाड़ू रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती, लेकिन इतना अवश्य ध्यान रखें कि ऐसा सिर्फ रात में ही करें। दिन के समय झाड़ू को नजर न पड़ने वाली जगहों पर रखें। सुबह सवेरे उठते ही घर के मुख्य दरवाजे पर पानी का छिड़काव करें। पंडित द्विवेदी के अनुसार जिस घर में सफाई होती है। वहां पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। पुरानी झाड़ू हटाकर नया निकालने के लिए शनिवार का दिन चुनें, इससे घर में आने वाली आकस्मिक मुसीबतों से बचा जा सकता है। पुरानी झाड़ू हटाकर नया निकालने के लिए शनिवार का दिन चुनें। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना अपशगुन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सफाई के साथ हम लक्ष्मी को भी घर से बाहर कर देते हैं जो उनका अपमान है और इसलिए लक्ष्मी रूठकर उस घर से चली जाती है। इसके अलावा झाड़ू पर पैर रखना भी लक्ष्मी का अपमान और दरिद्रता को न्योता देना माना जाता है। गाय या किसी भी जानवर या घर के सदस्यों को भी झाड़ू से मारना परिवार के लिए परेशानियां पैदा करता है। साथ ही ध्यान रखें कि टूटी हुई झाड़ू से सफाई न करें, ऐसा करना भी कई परेशानियों को आमंत्रण देने के समान है। घर के सदस्यों के बाहर जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।

नए घर में नर्इ झाड़ू लाएं

झाड़ू को खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना दुश्मनों का बढ़ावा देना है। इसके अलावा नए घर में प्रवेश करते हुए हमेशा नई झाड़ू लाएं। पुराने घर का झाड़ू लाने का अर्थ है कि आप अपने पुराने घर की नकारात्मक ऊर्जा इस घर में ला रहे हैं। आप झाड़ू के इन चमत्कारिक प्रयोग कर अपने जीवन में खुशहाली और सम्पन्नता ला सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला