मेरठ

Key To Success: छोटी उम्र में पिता का साया उठने के बाद समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी साधना

Highlights मुफलिसी में रहकर अपना बचपन काटकर बढ़ी गरीबों की सहायता में अपना जीवन लगा दिया बच्चों और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ी  
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2019, 7:55 AM IST
meerut

मेरठ। साधना श्रीवास्तव ने अपने लिए नहीं बल्कि समाज की महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। छोटी उम्र में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद पूरा परिवार मुफलिसी में पला। कभी एक वक्त की रोटी मिल जाती थी तो दूसरे वक्त की रोटी के बारे में पता नहीं रहता था। इसी मजबूरी के बीच पलकर बड़ी हुई साधना ने अपने जीवन में समाज की जो सेवा की, वह लोगों के लिए प्रेरणासोत बन गई है।

बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। शोषण का शिकार निसहाय बच्चों और महिलाओं की मुक्ति और फिर प्रगति के लिए जो कार्य किये और कार्यक्रम बनाए, वे आज समाज के लिए आदर्श बन गए हैं। जीवन में आई हर चुनौती को स्वीकार करने वाली साधना श्रीवास्तव ने कभी भी विपरीत परिस्थितियों में खुद को निराश होने नहीं दिया। उलटे, मुश्किल हालातों में समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करते हुए और भी ताकतवर हुई।

साधना बताती है कि पढने की उम्र में ही इतना कमाने लगीं कि अपनी सारी ज़रूरतों के लिए उन्हें अपने मां और भाइयों पर उनको निर्भर नहीं होना पड़ा। स्वयं के जुटाए रूपये की मदद से साधना ने उच्च शिक्षा भी हासिल की। साधना बताती है कि उन्होंने बचपन में ही बहुत कुछ सीख लिया था। गरीबी को उन्होंने बहुत करीब से देखा। ये भी जान लिया कि गरीब परिवारों में महिलाएं और बच्चे किन-किन समस्याओं से दो-चार होते हैं। साधना बहुत ही छोटी उम्र में ही ये जान गयी थी कि बच्चे किन हालत में मजदूर बनते हैं और मजदूर बनने के बाद किस तरह से उनका बचपन उनसे छिन जाता है। अपने ही दम पर उन्होंने मानसी के नाम से स्वयंसेवी संस्था का गठन किया। साधना बिना सरकारी सहायता के अब तक करीब 500 गरीब कन्याओं की शादी करवा चुकी हैं। इसके अलावा कांउसलिंग के माध्यम से वे कई घरों को उजडऩे से भी बचा चुकी हैं। 100 से अधिक गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्चा खुद उठा रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला