मेरठ

किन्नरों ने योगी सरकार पर लगाए बड़े आरोप, कहां- उनके साथ हो रहा ये काम

किन्नरों ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2018, 5:56 PM IST
Kiners commit serious charges against Yogi Sarkar

मेरठ। प्रदेश में भाजपा राज में अब तक विपक्षी और अन्य वर्ग ही अपनी उपेक्षा और सूबे में जंगलराज का आरोप लगा रहे थे। लेकिन, अब किन्नरों ने भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं कि प्रदेश में वे भी सुरक्षित नहीं है। उन पर भी प्रदेश की पुलिस बर्बरता कर रही है। उनके परिजनों को देर रात घर से उठा लिया जाता है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे किन्नरों ने कहा कि अब भाजपा राज में किन्नरों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है। किन्नरों ने कहा कि इससे अच्छी तो पहले की सरकार थी।

यह था मामला

एसएसपी कार्यालय अपनी फरियाद लेकर पहुंची किन्नर रेशमा हाजी, सपना, सोनम निवासी श्यामनगर ने बताया कि वे लोग श्यामनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ के रहने वाले हैं। लोगों के घरों में बधाई गाकर अपनी जीविका चलाते हैं। किन्नरों के पास प्रार्थीगण का चाचा हाजी राशिद रहता है, जो उसके साथ ढोलक बजाने का काम करता है। किन्नरों का आरोप है कि लिसाडी गेट थाना पुलिस रात के दो बजे उनके घर आई और हाजी राशिद को उठाकर अपने साथ ले गई। किन्नरों ने जब इस बात का विरोध किया तो पुलिस का कहना था कि पूछताछ करके छोड देंगे। किन्नरों के अनुसार हाजी राशिद पर कोई केस नहीं है और न ही कोई मुकदमा। किन्नरों का यह भी कहना था कि अगर इस तरह से पुलिस उनको हिरासत में रखेगी तो राशिद की समाज में बदनामी होगी। किन्नरों ने यह भी आरोप लगाया कि योगी सरकार में उनके ऊपर जुल्म किए जा रहे हैं। किन्नरों को पुलिस परेशान कर रही है। किन्नरों ने एसएसपी से मिलकर थानाध्यक्ष लिसाडी गेट को हाजी राशिद को तुरंत छोड़ने के आदेश देने की प्रार्थना की।

हत्या का आरोपी है राशिद

वहीं, इस बारे में एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व किन्नरों के गुरु हाजी फाको की हत्या हो गई थी। पुलिस ने जिस शख्स को उठाया है कि वो इसी केस में 120 बी वारंट का आरोपी है, इसलिए उसे पकड़ा गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला