मेरठ

महिला प्राॅपर्टी डीलर को प्लाॅट दिखाने के बहाने बुलाकर किया ये काम, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, एसएसपी से की शिकायत
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 11:45 AM IST
meerut
महिला प्राॅपर्टी डीलर को प्लाॅट दिखाने के बहाने बुलाकर किया ये काम, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

मेरठ। मेरठ के थाना भावनपुर में गैंगरेप का मामला सामने आने से पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच की बात कर कार्रवाई करने को कह रही है। वहीं गैंगरेप के आरोपियों ने भी महिला पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर महिला के परिजनों ने थाने में हंगामा किया। हंगामे के दौरान सैकड़ों लोगों ने थाना परिसर में भीतर रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर पुलिस पर दबाव बनाया।

तीन युवकों पर गैंग रेप का आरोप

थाना भावनपुर क्षेत्र में प्लाॅट दिखाने के बहाने बुलाकर एक महिला प्राॅपर्टी डीलर के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। हालांकि घटना को एक माह पूर्व का बताया जा रहा है। वहीं महिला का आरोप है कि उसने घटना के दूसरे दिन ही थाने मे तहरीर दी थी। उस दौरान पुलिस ने मेडिकल कराने की बात की। पीड़ित महिला ने मेडिकल भी करा लिया, लेकिन उसके बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही। जबकि आरोपी पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसी बात को लेकर पीड़ित महिला के परिजनों ने थाने में हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने आरापियों के खिलाफ कार्रवार्इ नहीं की। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं।

एसएसपी से लगार्इ महिला ने गुहार

नौचंदी क्षेत्र निवासी पीड़िता अब एसएसपी से मिली है। उसने बताया कि एक माह पूर्व ताराचंद, जयपाल और सुबोध त्यागी उसे प्लाॅट दिखाने के बहाने किनानगर ले गए थे। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। आरोप है कि पुलिस घटना को फर्जी बता आरोपियों के खिलाफ कार्रवार्इ नहीं कर रही। वहीं, खुले घूम रहे आरोपी उसे जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

महिला के परिजनों ने किया हंगामा

वहीं इसके बाद महिला के परिजन सैकड़ों लोगों के साथ थाना भावनपुर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात की तो परिजनों ने हंगामा किया। बताते चलें कि आरोपी पक्ष ने महिला के आरोप गलत बताते उक्त महिला का एक आॅडियो भी पुलिस को सौंपा था। जिसमें वह आरोपियों से समझौता करने की एवज में 20 लाख की डिमांड कर रही थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला