मेरठ

अधिवक्ताआें आैर भाजपा सांसद के बीच यहां हुर्इ तीखी झड़प, चढ़ गर्इ आस्तीनें, जानिए पूरा मामला

हार्इकोर्ट बेंच की मांग को लेकर रखा गया था उपवास, यहां दिखा एेसा हार्इप्रोफाइल ड्रामा  
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 12:23 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कमिश्नरी पार्क में एक दिन का सांकेतिक उपवास रखा। इस दौरान अधिवक्ताओं के सांकेतिक उपवास को तमाम राजनैतिक संगठनों के अलावा सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। उपवास स्थल पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थिति थे। कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल और भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी झड़प हुई। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया। दूसरी ओर रोहिताश्व का आरोप है कि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने उन्हें अपशब्द कहे और सांसद के समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।

सामूहिक उपवास पर पहुंचे थे ये

कमिश्नरी पार्क में सामूहिक उपवास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय समिति के अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के लिए कुछ कहा तो सांसद के समर्थकों ने उनके हाथ से माइक छीन लिया। इसी छीना झपटी के बीच रोहिताश्व अग्रवाल के हाथ में लिए गए कागज नीचे गिर गए। उनके साथ सांसद समर्थकों ने धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें मंच से नीचे उतारने की कोशिश की। तभी अध्यक्ष के समर्थन में अधिवक्ता आ गए। सांसद और अध्यक्ष दोनों आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसी दौरान सांसद समर्थकों और अधिवक्ताओं के बीच झड़प होनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत किया।

सांसद नहीं चाहते यहां हो हार्इकोर्ट बेंच

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाए कि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल नहीं चाहते कि हाईकोर्ट बेंच मेरठ में आए इसलिए वे कार्यक्रम को बिगाड़ रहे हैं। अधिवक्ताओं ने केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन रोहिताष्व कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए। रोहिताष्व कुमार अग्रवाल ने कहा कि सांसद ने अधिवक्ताओं का अपमान किया है। वे इसकी रिपोर्ट लिखवाएंगे और मुकदमा दर्ज कराएंगे। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच और वहां पर डीएम से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बारे में जब सांसद राजेन्द्र अग्रवाल से बात की गई तो उनका कहना था कि उनको इस बारे में कुछ नहीं कहना है अगर उनके कारण किसी को ठेस पहुंची है तो उसके लिए वे खेद व्यक्त करते हैं। वहीं रोहिताश्व अग्रवाल ने कहा कि सांसद ने उनका और अधिवक्ताओं का अपमान किया है। वे मुकदमा दर्ज कराएंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला