मेरठ

Meerut News: पुलिस अभिरक्षा में महिला अधिवक्ता के हत्यारोपी की कोर्ट परिसर में जमकर पिटाई, देखें वीडियो

मेरठ में अंजली गर्ग के हत्यारोपी सुरेश भाटी को वकीलों ने पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट परिसर में जमकर पीटा।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2023, 6:12 PM IST
ju1213.jpg

थाना टीपी नगर क्षेत्र में महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग के हत्यारोपी की आज कचहरी में वकीलों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस हत्यारोपी सुरेश भाटी को कोर्ट में पेशी पर लाई थी। पुलिस अभिरक्षा में सुरेश भाटी को देखकर महिला अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। पहले महिला अधिवक्ताओं ने मुर्दाबार के नारे लगाए।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जब 13 न्यायालय भवन में सुरेश भाटी को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अधिवक्ताओं ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस हिरासत से छुड़ाकर अधिवक्ताओं की भीड़ ने सुरेश भाटी को जमकर पीटा।

अधिवक्ताओं का आक्रोश और भीड़ के आगे पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने सुरेश भाटी को अधिवक्ताओं के चंगुल से मुक्त कराकर उसको जीप में डाला और सीधे बाहर निकल गए।

IMAGE CREDIT: आशीष प्रेमी।

7 जून 2023 को महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग की उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। महिला अधिवक्ता की हत्या से मेरठ के वकीलों में रोष था। पुलिस ने देर रात एक और हत्यारोपी सुरेश भाटी को गिरफ्तार कर लिया था।

आज पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी सुरेश भाटी को कचहरी परिसर में 13 न्यायालय भवन में पेशी के लिए ले जा रही थी। पुलिस अधिकारी हत्यारोपी सुरेश भाटी को जैसे ही अदालत परिसर में लेकर दाखिल हुए उसी दौरान वकीलों की भीड़ ने सुरेश भाटी पर हमला बोल दिया। वकीलों ने पुलिस अभिरक्षा में ही सुरेश भाटी की जमकर पिटाई की।

महिला अधिवक्ताओं ने भी आरोपी सुरेश भाटी पर हाथ साफ किए। वकीलों के उग्र तेवर देख पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस अधिकारी किसी तरह से सुरेश भाटी को वकीलों के चंगुल से छूटाकर वहां से भागे और उसको पुलिस की गाड़ी में डाल दिया। वकीलों द्वारा आरोपी की पिटाई की जानकारी एसपी सिटी को मिली तो कई थानों का फोर्स कचहरी परिसर में भेजा गया। पूरा कचहरी परिसर थोड़ी देर में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला