मेरठ

पद्मावती को लेकर खतरे में दीपिका की जान, सिर पर रखा गया 5 करोड़ रुपए का इनाम

पद्मावती पर गहराया संकट, भंसाली के बाद अब दीपिका पादुकोण की गर्दन लाने वाले को 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 3:51 PM IST
Padmavati

मेरठ. पद्मावती को लेकर संकट गहराता जा रहा है। क्षत्रिय समाज से संबंध रखने वाले अभिषेक सोम नाम के एक शख्स ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की गर्दन काटने वाले को पांच करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है। अभिषेक ने कहा कि ये फ़िल्म वापस ले नही तो अंजाम बुरा होगा । इतना ही नहीं, उसने कहा कि दीपिका को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नहीं बचा सकते हैं । उसने मांग की है कि इस फ़िल्म पर रोक लगाई जाए । बता दें कि ठाकुर अभिषेक सोम क्षत्रिय समाज से ताल्लुक रखते हैं ओर ठाकुर चौबीसी से जुड़े होने का दावा कर रहे हैं। उसने यह भी दावा किया है कि वो समाज वादी पार्टी से भी जुड़ा है । दरअसल, यह शख्स संजय भंसाली की आने वाली फिल्म में दीपिका पादुकोण के पद्मावती का रोल निभाने से नाराज हैं। खुद को क्षत्रीय चौबीसी का सदस्य बताने वाले एक शख्स का कहना है कि फिल्म में पद्मावती के चित्रण को गलत ढंग से दिखाया गया है, जिससे क्षत्रिय समाज की भावना को ठेंस पहुंची है। इसलिए जो भी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की गर्दन काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस फिल्म के रीलीज की तारीख नजदीक आते ही राजपूतों ने विरोध तेज कर दिया है। इससे पहले फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ भी 5 करोड़ रुपए की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, करणी सेना से संबंध रखने वाले एक राजपूत ने घोषणा की है कि ठाकुर कभी महिलाओं पर हामला नहीं करते हैं। लेकिन

लेकिन जरूरत पड़ी तो हम दीपिका के साथ वही करेंगे, जो लक्ष्मण ने शूपर्णखा के साथ किया था। गौरतलब है कि 1 दिसंबर को पद्मावती रिलीज की जाएगी।

राजस्थान से आई दीपिका की नाक नाटने की धमकी
***** फिल्म से जुड़े निर्देशक से लेकर कलाकार सभी राजपूतों के निशाने पर है। फिल्म से नाराज राजपूत हिंसा की भी धमकी दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजपूत करणी सेना की ओर से जारी एक वीडियो में महिपाल सिंह मकराना ने नाम के शख्स ने कहा है कि राजपूतों ने कभी औरतों पर हाथ नहीं उठाया. लेकिन जरूरत पड़ी तो हम दीपिका के साथ वही करेंगे जो लक्ष्मण ने शूर्पणखा के साथ किया था।

करणी सेना ने दीपिका को बताया नाचने वाली, सिनेमाघर जलाने भी दीध मकी
करणी सेना के मुखिया के मुताबिक दीपिका पादुकोण एक नाचने वाली औरत है। फिल्म में राजपूत रानी की गलत छवि पेश की गई है। अगर फिल्म रिलीज हुई तो हम सिनेमाघर जला देंगे. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म पूरी तरह से बैन नहीं हो जाती, हम अपना विरोध जारी रखेंगे। यह हमारे राजपूत समाज की बेइज्जती है। इस फिल्म को दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।


एक दिसंबर को भारत बंद
राजपूत करणी सेना के नेता ने घोषणा की है कि यदि 1 दिसंबर को पद्मावती रिलीज की जाएगी तो इस राजपूत संगठन भारत बंद का आयोजन करेंगे। रिलीज के दिन हम देशभर में रैलियां कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला