मेरठ

2019 में भाजपा के आ सकते हैं बुरे दिन, अंदर की खबर के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटे BJP और RSS के नेता

जनता और सरकार के बीच बढ़ती जा रही है खाई, वादे पूरे नहीं होने से बिगड़ रहे हैं हालात

2 min read
Oct 21, 2018
2019 में भाजपा के आ सकते हैं बुरे दिन, अंदर की खबर के बाद खानापूर्ति में जुटे BJP और RSS के नेता

मेरठ. सत्तारूढ़ दल भाजपा के लिए 2019 की राह आसान नहीं लग रही। भाजपा के शीर्ष नेता और आरएसएस के पदाधिकारियों की पूरी कोशिश है कि भाजपा 2019 में एक बार फिर दिल्ली की गद्दी पर काबिज हो। लेकिन यह राह उतनी आसान नहीं लगती है, जितनी कि 2014 में थी। कारण भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे वे अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। जनता की परेशानियां और बढ़ी हैं। यह हम नहीं खुद भाजपाई ही दबी जुबान से कह रहे हैं। भाजपाइयों को प्रतिदिन लोगों के बीच संवाद स्थापित करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के टार्गेट दिए जा रहे हैं, लेकिन भाजपाइयों की हालत इतनी खराब है कि वे जनता के बीच जाए तो कैसे। जनता के बीच जाने पर उल्टा भाजपाइयों से ही सवाल पूछे जाते हैं कि भाजपा सरकार ने जनता के लिए आखिर किया क्या। मिशन 2019 में अब अधिक वक्त नहीं बचा है। इसे देखते हुए भाजपा केंद्र में बने रहने के लिए कई तरह के चुनावी फॉर्मूले पर काम कर रही है। इन्हीं में से एक फॉर्मूला है टी-20 का।

ये है टी-20 का टास्क
टी-20 के तहत भाजपा के हर बडे़-छोटे नेता को अपने इलाके के करीब बीस लोगों के साथ बैठकर चाय पीनी होगी। इस चाय के क्षण में भाजपा नेता सरकार की बात और उनके कामकाज की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। भाजपा के नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के करीब बीस घरों में जाएंगे। इतना ही नहीं, चर्चा के दौरान उसे मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में भी बताना होगा। भाजपा ने इसके लिए अपने सांसदों, विधायकों और बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं से पहले ही चर्चा कर ली है। टी-20 के माध्यम से चाय पर चर्चा, नमो ऐप और सांसदों, विधायको और कार्यकर्ताओं के जरिए जनता तक बात पहुंचाई जाएगी।

नहीं पहुंच रही उपलब्धियां
भाजपा के शीर्ष नेताओं को मानना है कि सरकार की उपलब्धियां जिस तेजी से लोगों के बीच पहुंचनी चाहिए, वह नहीं पहुंच रही। सरकारी योजनाओं का लाभ भी आम जन तक पूरी तरह से नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण भाजपा और संघ को लग रहा है कि सरकार और आम जनता के बीच की खाई पटने के स्थान पर और गहरी होती जा रही है। भाजपा के प्रवक्ता आलोक सिसौदिया के अनुसार टी-20 के माध्यम से इलाके के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। सभी भाजपाइयों को अपने क्षेत्र के करीब 20 लोगों के साथ अलग-अलग बैठकर उनके घर जाकर चाय पीनी होगी और सरकार की उपलब्धियेां के बारे में जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत जल्द ही होगी।

ये भी पढ़ें

वेस्ट यूपी में गन्ने के साथ होने वाली राजनीति से तंग आकर किसानों ने इस फसल की पैदावार शुरू की, इन्हें मिले नतीजे चौंकाने वाले
Published on:
21 Oct 2018 05:42 pm
Also Read
View All