मेरठ

Election Live: बुलंदशहर आैर नगीना लोक सभा सीटों पर शुरू हुआ मतदान, लगी लंबी लाइनें

सुबह सात बजे से लग गर्इ मतदान के लिए लाइनें बुलंदशहर आैर नगीना में कांटे की टक्कर होगी सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर है फोर्स तैनात
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2019, 7:39 AM IST
meerut
Election Live: बुलंदशहर आैर नगीना लोक सभा सीटों पर शुरू हुआ मतदान

मेरठ/बुलंदशहर/नगीना। लोक सभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान के लिए बुलंदशहर आैर नगीना लोक सभा सीट के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे मतदान शांतिपूर्वक शुरू हुआ। वैसे विभिन्न राज्यों की 95 सीटों पर मतदान दूसरे चरण के अंतर्गत होगा। जहां तक बुलंदशहर आैर नगीना की बात है तो यहां कुल 33 लाख 60 हजार 678 वोटर 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

बुलंदशहर में मतदान शुरू

दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे बुलंदशहर में प्रारंभ हो गया है। बुलंदशहर में 17,77,000 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 30 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और 3000 पुलिसकर्मी और 5000 होमगार्ड इस चुनाव को संपन्न कराएंगे फिलहाल बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। कुछ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।

बिजनौर में लगी लंबी लाइनें

नगीना लोकसभा सीट का दूसरे चरण का चुनाव शुरू हो गया है। नगीना लोकसभा सीट में कुल 5 विधानसभा है। जिसमें की नगीना, धामपुर नजीबाबाद, नहटौर और नूरपुर विधानसभा आती है। इस सीट पर सबसे ज्यादा मुस्लिम जाति के वोटर आते हैं। साथ ही इस सीट पर दलित संख्या भी ज्यादा है। इस लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 84 हज़ार है। इस सीट पर पुरूष मतदाता की संख्या 8 लाख 38 हज़ार है और महिला मतदाताओ की संख्या 7 लाख 36 हज़ार है। इस सीट पर कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में चुनाव लड़ रहे है। मुस्लिम और दलित मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इस सीट पर 25 कंपनी फोर्स को लगाया है। जिसमें पीएसी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और बीएसएफ को सुरक्षा के लिये बूथों पर लगाया गया है। 8000 पुलिस कर्मियों को भी इस चुनाव में लगाया गया है। इस सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस सीट पर कुल 1776 बूथ बनाये गए है। जबकि 322 बूथ क्रिटिकल बूथ है। इस सीट से बीजेपी के डा. यशवंत सिंह प्रत्याशी है। गठबंधन से गिरीश चंद और कांग्रेस से ओमवती जाटव चुनावी मैदान में है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
18 Apr 2019, 7:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला