मेरठ

रात के समय घर में सो रहे थे सब, तभी पहुंचे ‘ये’ और कुछ देर बाद मच गई चीख-पुकार

बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट और विरोध करने पर एक महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 3:55 PM IST
crime
रात के समय घर में सो रहे थे सब, तभी पहुंचे ‘ये’ और कुछ देर बाद मच गई चीख-पुकार

बागपत। बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट और विरोध करने पर एक महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामला बिनोली थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात एक घर में घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने साढ़े चार लाख कैश और सोने चांदी के जेवरात की लूट कर ली। इसके साथ ही लूटपाट का विरोध करने पर महिला की धारदार हथियार से हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।

दरअसल, मामला थाना बिनोली क्षेत्र के धनोरा सिल्वर नगर गांव का है जहां देर रात सोहनपाल सिंह के घर मे आधा दर्जन बदमाश घुस गए और उन्होंने सोहनपाल का बेटा राकेश और बहू को कमरे में बन्द कर दिया। जबकि उनकी बाहर ही सोई हुई थी और सोहनपाल घेर में सोए थे। बदमाशों ने घर की अलमारी में रखे साढ़े चार लाख रुपये कैश व सोने चांदी के जेवरात लूट लिए।

जिसका महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बदमाश महिला के कानों के सोने के झुमके भी निकाल कर ले गए। वहीं जब सोहनपाल अपने घर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए क्योंकि उनकी पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और परिवार एक कमरे में बंद था। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया और वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में फिलहाल तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला