मेरठ

विवेक तिवारी का मेरठ से था गहरा नाता, हत्या के बाद यहां के लोगों में इतना गुस्सा इसलिए भी है…

विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद लोगों ने जताया रोष
2 min read
Sep 30, 2018
meerut
विवेक तिवारी का मेरठ से था गहरा नाता, हत्या के बाद यहां के लोगों में इतना गुस्सा इसलिए है...

मेरठ। लखनऊ पुलिस की गोली के शिकार हुए एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी का मेरठ से भी गहरा नाता था। 2002 में विवेक ने यहां के इंस्टीट्यूट से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। विवेक की हत्या की खबर यहां पहुंचने के बाद इंस्टीट्यूट में सभी लोग स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि विवेक यहां के होनहार छात्रों में से थे। विवेक की हत्या से उनके दोस्तों में बेहद गुस्सा है। उनके दोस्त विशाल शर्मा ने बताया कि विवेक फूलबाग कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। दोनों ने एक साथ एमबीए की थी। उन्होंने बताया कि विवेक होनहार छात्र थे। उन्होंने एमबीए करते ही यहां जाॅब शुरू कर दी थी।

दीवान इंस्टीट्यूट से एमबीए की डिग्री

विवेक तिवारी ने दीवान वीएस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। विवेक तिवारी ने वर्ष 2002 में एमबीए की डिग्री पूरी की थी। उस समय एमबीए के विभागाध्यक्ष रहे विपुल यादव ने फेसबुक पर अपना रोष प्रकट किया है। विपुल ने बताया कि विवेक सबसे होनहार छात्रों में था। क्रिकेट अच्छा खेलता था। बैट्समैन और विकेटकीपर के तौर पर वह कॉलेज की टीम में पापुलर था। हंसमुख और शांत स्वभाव के लड़के के साथ यूपी पुलिस ऐसा करेगी, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है। विवेक तिवारी के दोस्तों का कहना है कि यूपी पुलिस का एेसा चेहरा कभी नहीं देखा था। एक होनहार व्यक्ति को अपनी गोली का शिकार कैसे बना सकती है, इस लेकर उनमें बहुत गुस्सा है आैर वे इस गुस्से को बयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए अगर उन्हें प्रदर्शन भी करना पड़ेगा, तो करेंगे।

Updated on:
30 Sept 2018 11:40 am
Published on:
30 Sept 2018 11:40 am