16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत
बैरक की छत पर सिपाही ने किया आत्महत्या का प्रयास, लखनऊ रेफर
Play video

बैरक की छत पर सिपाही ने किया आत्महत्या का प्रयास, लखनऊ रेफर

बनारस का रहने वाला रिक्रूट सिपाही दो माह पूर्व ट्रेनिंग पर आया था पीलीभीत, अज्ञात कारण के चलते हाथ की नसे काटकर छत से कूदा, हायर सेंटर लखनऊ रेफर, आलाअधिकारी जॉच में जुटे

Google source verification

पीलीभीत। पुलिस लाइन की आरटीसी में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट सिपाही गम्भीर घायल अवस्था में अपने क्वाटर के बाहर मिला। बताया जा रहा है कि उसने अपने हाथ की नसे काटकर बैरक की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। रिक्रूट सिपाही को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहॉ अब उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत अभी नाजुक़ है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह भी जिला अस्पताल पहुॅचे और रिक्रूट सिपाही के हालचाल लिये। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक को जॉच के निर्देश देते हुये जल्द ही कारण पता लगाकर दोषियों के विरूद्व कार्यवाई के लिये कहा है।

दो माह से ले रहा था प्रशिक्षण
पुलिस लाइन स्थित आरटीसी में बीते दो माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट सिपाही कांबली सिंह यादव बनारस के गांव कल्लीपुर का रहने वाला है। सिपाही ने ब्लेड से दोनों हाथों की नस काटने के बाद उसने बैरक की छत से छलांग लगा दी। सुबह जब आसपास के रहने वाले अन्य सिपाहियो ने उसे घायल अवस्था में देखा तो तो इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहॉ उपचार के बाद उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी बालेन्दु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्रा समेत कई अधिकारियों ने जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके पीछे वजह को लेकर अफसर छानबीन में जुटे हुए हैं। रिक्रूट सिपाही से भी बातचीत की गई, लेकिन कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत ही उसको एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। बैरक की छत से पुलिस ने रिक्रूट का मोबाइल और ब्लेड बरामद कर लिया है।

एएसपी करेगें जॉच
पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने बताया कि रिक्रूट कांबली सिंह यादव ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। सिपाही से पूछा गया लेकिन वो अभी कुछ बता नही पा रहा है। पूरे मामले की जॉच एएसपी रोहित मिश्र को दी गयी। टीम को बेरक की छत से ब्लेड और मोबाइल मिला है जिसे कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है, ताकि वजह का पता लग सके। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।