मेरठ

Tasty-Tasty: 10 मिनट में बनाएं सेहत के लिए लाभकारी ब्रेड पोहा

पत्रिका Tasty-Tasty में ब्रेड पोहा बनाने की विधि बताएंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2019, 12:55 PM IST
meerut

मेरठ। Tasty-Tasty में आज हम आपको बताएंगे कि सिर्फ 10 मिनट में घर में ब्रेड पोहा कैसे बनाया जा सकता है। यह बच्चों और बड़ों के लिए बहुत ही लाभकारी व स्वादिष्ट होता है। ब्रेड पोहा बनाने की विधि बता रही हैं कविता गर्ग।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड के पीस

नमकीन मिक्चर

राई

प्याज

टमाटर

लाल मिर्च

नमक

रिफाइंड

पानी

हींग

धनिया

नींबू

हल्दी

मटर

गाजर

बनाने की विधि

पहले हल्की आंच में कढ़ाई में दो चम्मच रिफाइंड को गर्म करते हैं। फिर राई और हींग डालते हैं। इसके बाद प्याज डालते हैं, लाइट ब्राउन होने तक तलते हैं। फिर टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च डालते हैं। जब अच्छी तरह से तल जाए तो ब्रेड के छोटे-छोटे पीस करके डालते हैं और अच्छी तरह से मिक्स करते हैं। जब यह मिक्स हो जाए तो नमक डालतेे हैं और फिर आधा कप पानी डालते हैं। इसके बाद अच्छी तरह मिलाते हैं। पांच मिनट तक इसे गर्म करते हैं। इसके बाद थाली में परोसकर इसमें मिक्चर नमकीन व नींबू डालते हैं। अब ब्रेड पोहा खाने के लिए तैयार है।

स्वास्थ्य के लिए अच्छा

ब्रेड पोहा में अपने अनुसार अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं। इससे इसकी गुणवत्ता बढ़ जाती है। ब्रेड पोहा स्कूल के बच्चों और बड़ों के टिफिन के लिए दस मिनट में तैयार किया जा सकता है। साथ ही मेहमानों के लिए ब्रेड पोहा तैयार कर सकते हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला