मेरठ

बेटी को घर में अकेले छोड़ मां गई नौकरी पर, तभी घर में घुस आया युवक और लड़की के साथ…

लड़की से एकतरफा प्यार करता है युवक, अकेले देख घुस गया था घर में।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 6:10 PM IST
man

मेरठ। सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा और बदमाशों पर नकेल कसने की बात कहती हो। लेकिन हकिकत यह है कि अब युवतियां घर के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ जिले का सामने आया है। जहां पति की मौत के बाद महिला नौकरी कर अपनी दो पुत्रियों का पालन पोषण कर रही है। वहीं जब महिला अपनी बेटी को घर में महफूज समझ नौकरी करने चली गई तो उसी वक्त एक सिरफिरा युवक घर में घुस आया और युवती से जोर-जबरदस्ती करने लगा।

युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता है। माधवपुरम क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहे सिरफिरे ‘आशिक’ को पब्लिक ने दबोच लिया। पब्लिक ने आरोपी की जमकर धुनाई करते हुए उसे अधमरा कर दिया।

माधवपुर सेक्टर एक निवासी महिला दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत है। महिला के पति की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है और उसकी दो पुत्रियां महानगर के एक कॉलेज में पढाई कर रही हैं। मंगलवार को महिला अपने कॉलेज गई थी। इसी बीच माधवपुरम सेक्टर एक निवासी अमित महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि अमित ने महिला की घर में अकेली पुत्री को दबोचकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

इसी बीच युवती की छोटी बहन घर पहुंच गई और आरोपी को देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और माजरा पता लगते ही आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्रेम करता है और आज भी अपने प्रेम का इजहार करने गया था।

महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी सतीश राय ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी और नशाखोरी के मामले में जेल जा चुका है। वहीं युवती की मां का कहना है कि आरोपी आवारा किस्म का युवक है और वह उसकी पुत्री को पहले भी एक-दो बार छेड़ चुका है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला