मेरठ

महिला को इसलिए परेशान करने का यह तरीका निकाला पड़ोसी ने, पुलिस के सामने उसने सच्चार्इ उगली तो सन्न रह गए सभी

पुलिस ने बड़ी मशक्कत से पकड़ा, फिर उसने बताया यह कारण

2 min read
Jun 28, 2018
महिला को इसलिए परेशान करने का अलग तरीका निकाला पड़ोसी ने, पुलिस के सामने उसने सच्चार्इ उगली तो सन्न रह गए सभी

मेरठ। आधुनिक दुनिया में डिजिटल होने की क्रांति में अब साइबर क्राइम भी बहुत होने लगा है। गंभीर बात यह है कि इन पर कार्रवार्इ करना बहुत मुशिकल है, क्योंकि आरोपी को पकड़ने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। इसे पकड़ने के लिए अमेरिका तक मेल करनी पड़ती है। इसके बावजूद भी आरोपी पकड़ा जाए, यह जरूरी नहीं है।

ये भी पढ़ें

15 साल बाद बन रहा इतनी बारिश का विशेष योग, सबसे ज्यादा इनके चेहरे खिलेंगे

महिला को एेसे बदनाम कर रहा था पड़ोसी

मेरठ की साइबर क्राइम सेल ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। इसका नाम शमीम अहमद है, जो ज्यादा पढ़ा लिखा भी नहीं है आैर लिसाड़ी गेट इलाके में रहता है। इसने अपने पड़ोस की रहने वाली महिला की बड़ी आसानी से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और महिला के व्हाट्सएेप की डीपी का फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया आैर महिला की इस फर्जी फेसबुक आर्इडी से लोगों के सम्पर्क में रहा आैर इस महिला की छवि धूमिल करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने शिकायत की तो साइबर सेल ने बड़ी मशक्कत के साथ पकड़ा। इसको पकड़ने के लिए इसके सिस्टम का आईपी एड्रेस तलाश करना चाहा तो अमेरिका फेसबुक को ऑफिस में मेल करके जानकारी ली गई, जिसके बाद ये गिरफ्त में आ सका। साइबर सेल के लोगों ने जब पूछताछ की तो सच्चार्इ जानकार उन्होंने भी माथा पकड़ लिया।

बहाने से पैसा लेती थी आैर वापस नहीं करती थी

प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि अधिकतर मामलो में अमेरिका से जानकारी बहुत लेट दी जाती है, जिसके चलते शातिर लोग फर्जी आईडी बनाते हैं और जांच के दौरान इसे बंद करके दूसरी फर्जी आर्इडी बना लेते हैं। ऐसे मेल ज्यादातर इसलिए पेंडिंग पड़े हैं क्योंकि अमेरिका फेसबुक मुख्यालय से जानकारी समय पर नहीं दी जाती है। पकड़े गए आरोपाी शमीम अहमद ने बताया कि वह महिला कर्इ बार बहाने बनाकर काफी रकम ले चुकी थी आैर मांगने पर उसे धमकाती थी आैर उसे बदनाम आैर परेशान करने के लिए उसने फर्जी फेसबुक से परेशान करने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें

VIDEO: यूपी के इस शहर में इतने मुस्लिम परिवारों ने दी पलायन की धमकी, इसके पीछे बता रहे यह वजह
Published on:
28 Jun 2018 07:35 pm
Also Read
View All